जयपुर में 15 से 17 सितंबर तक एयर शो:सूर्य किरण एरोबेटिक टीम 3 दिन दिखाएगी हैरतअंगेज करतब

अखिल भारतीय एयर जागरूकता कार्यक्रम के तहत भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम जयपुर में एयर शो करेगी। इस एयर-शोक में सूर्य किरण विमान के पायलट हैरतअंगेज करतब दिखाएगी। जलमहल पर होने वाले इस कार्यक्रम को देखने के लिए 20 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन यहां सुरक्षा व्यवस्था और शो में आने वाले लोगों के लिए बैठने और पीने के पानी समेत अन्य व्यवस्था करने में जुट गया।

जयपुर. जयपुर में तीन दिन 15 से 17 सितंबर तक चलने वाले इस शो में हर रोज शाम 3.30 से 5.30 बजे तक एयर शो होगा। इसके लिए जलमहल की पाल पर 20 से 25 हजार लोगों और उनमें शामिल होने वाले वीवीआईपी लोगों के बैठने के लिए व्यवस्थाएं की जाएगी। इस शो में सूर्य किरण टीम 9 हॉक एयरक्राफ्ट का दल हैरतअंगेज हवाई करतब दिखाएगा। इस एयर-शो का उद्देश्य युवाओं में भारतीय वायुसेना के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

शहर में जगह-जगह स्क्रीन पर दिखाया जाएगा एयर शो
इस एयर-शो के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशासन ने शहर में जगह-जगह स्क्रीन पर वीडियो कंटेंट चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एयर-शो के दिन शो का लाइव टेली कास्ट भी चलाने के निर्देश डीओआईटी को दिए हैं। सरकार की ओर से जगह-जगह शहर में डिजीटल बोर्ड और स्क्रीन लगवा रखी है, जिस पर ये शो दिखाया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 20 May 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 13 May 2026

Jagruk Janta 13 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

देर रात तक छलक रहे जाम, सिरोही आबकारी विभाग मौन

सियावा शराब ठेके पर नियमों की खुली धज्जियाँ, ग्रामीणों...