पीसीसी सदस्य सागर शर्मा के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस जनों ने भारत जोड़ो यात्रा में लिया भाग

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)।कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बुधवार को केकड़ी जिले में पीसीसी सदस्य सागर शर्मा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में आये केकड़ी जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं
ने पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय से भारत जोड़ो यात्रा निकली। युवा नेता धनेश जैन ने बताया की इस रैली को पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय से पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं केकड़ी विधायक डॉ रघु शर्मा ने कांग्रेस पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। भारत जोड़ो यात्रा की यह रैली राजपथ होते हुए तीन बत्ती चौराहा, अजमेरी गेट,घंटाघर,सदर बाजार,गणेश प्याऊ, खिड़की गेट,सरसडी गेट,भेरू गेट,कोटा रोड तिराया से शनि महाराज मंदिर,बस स्टैंड होते हुए पुनः कांग्रेस कार्यालय पहुंची। इस रैली का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।इस रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के झंडे लहराते हुए राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को बताते हुए जोड़ो जोड़ो-भारत जोड़ो,नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो सहित कई नारे लगाते आमजन को नफरत की भावना छोड़ते हुए मोहब्बत का संदेश दिया। रैली के पश्चात कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य सागर शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर डॉक्टर रघु शर्मा को भारी मतों से जीतने का आवाहन किया साथ ही राजस्थान सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के संदेश को आमजन में पहुंचाने के निर्देश दिए। इस सभा को पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह शक्तावत, शक्ति प्रताप सिंह पिपरौली, नगर परिषद सभापति कमलेश साहू, पूर्व कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रतन पंवार, सावर नगर पालिका अध्यक्ष विश्वेंद्र सिंह, कन्हैया लाल माली सहित कई नेताओं ने संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को इसी तरह मजबूती देकर विधानसभा चुनाव में डॉ रघु शर्मा के हाथ मजबूत करने की बात कही। इस दौरान केकड़ी पीसीसी सदस्य हरि सिंह राठौड़,शहर अध्यक्ष हेमंत जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद सईद नकवी, सरवाड़ नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष शंकर सिंह राठौड़,पार्षद रमाकांत दाधीच,अतीक तंवर, निर्मल चौधरी, सतीश मालू, दिनेश मेवाड़ा,धीरज धतरवाल,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष प्रणव माथुर,विनोद आचार्य,नदीम अख़्तर,भावेश जैन,प्रणव माथुर,दीपक डसानिया,हंसराज गुर्जर,धीरज गुर्जर,आनंद सेनी,गौरव पाराशर,संजय ,सतीश मालू,रोहित गुर्जर,सोनू मीना,नाथु लाल ,वेद प्रकाश,प्रधान चौधरी,प्रमोद सेनी,शिवराज सेनी,अभिषेक ,गणेश,हर्षित योगी,गणेश सिरोठा,रोहित योगी सहित केकड़ी जिले के सभी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य जिला परिषद सदस्य एवं कई कांग्रेस कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल...

माउंट आबू में BJP की चुनावी बैठक आयोजित

माउंट आबू. आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...