दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ समापन

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने बताया, कि समापन समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ बिरदीचन्द वैष्णव अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षता तथा गोविंद कुमार जैन के मुख्य आतिथ्य एवं अनिरुद्ध जैन एवं किशन प्रकाश सोनी के विशिष्ट आतिथ्य में माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलन करके किया गया। इस अवसर पर गोविंद कुमार जैन ने बताया,कि खेलों से मनुष्य के जीवन में अनुशासन,एकाग्रता के साथ-साथ शारीरिक विकास भी होता है। मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए खेल आवश्यक है।विद्या भारती विद्यालय में प्रतिवर्ष विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसमें खेलकूद प्रतियोगिता भी प्रमुख है। इस अवसर पर 14, 17 व 19 वर्षीय ऊंची कूद, गोला फैक, तश्तरी फैंक, लंबी कूद तथा विभिन्न प्रकार की दौड़ों की प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संजय शर्मा जिला सचिव विद्या भारती संस्थान अजमेर, विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन घीसानाथ योगी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर बूंदी में भाग लेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Hathoj धाम में पांच दिवसीय दीपोत्सव महोत्सव, Dhanteras से अन्नकूट तक होंगे धार्मिक आयोजन

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना एवं औषधीय सामग्री...

Jail में समय पर सरेंडर नहीं करने पर Asaram के खिलाफ मामला दर्ज

आसाराम रात करीब 10:15 बजे एयर एंबुलेंस से जोधपुर...