आर. माधवन ने Varun गुप्ता की सराहना की, कहा “थियेटर्स में इंटेलिजेंट और नई सोच वाले Cinema को बढ़ावा दे रहे हैं”

मशहूर अभिनेता आर. माधवन ने सोशल मीडिया पर ब्लैक-कॉमेडी थ्रिलर ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’ की तारीफ़ करते हुए विशेष रूप से मैक्स मार्केटिंग के फ़ाउंडर वरुण गुप्ता की सराहना की, जिन्होंने इस फ़िल्म को सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की पहल की है।

माधवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा “Check this out folks!!!” और वरुण गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि वे “इंडिपेंडेंट और इंटेलिजेंट सिनेमा को सपोर्ट कर रहे हैं और उसे थिएट्रिकल प्लेटफ़ॉर्म दे रहे हैं जो बड़े पर्दे पर सिनेमा की विविधता बनाए रखने के लिए बेहद ज़रूरी है।”

उन्होंने आगे कहा कि वरुण गुप्ता जैसे विज़नरी प्रोड्यूसर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स “नई सोच वाले फ़िल्ममेकर्स को आगे बढ़ने का मौका दे रहे हैं और दर्शकों को अलग तरह का सिनेमाई अनुभव उपलब्ध करा रहे हैं।”

माधवन ने फ़िल्म की टीम की भी प्रशंसा की निर्देशक अंशुमान झा, लेखक बिकास मिश्रा, और कलाकार अर्जुन माथुर, रसिका दुगल, परेश पहूजा व तनमय धनानिया और फ़िल्म को “हिचकॉकियन, इंट्रीगिंग और इंटेलेक्चुअली रिवॉर्डिंग” बताया।

यूके में सेट यह कहानी एक शाम चार साउथ एशियन दोस्तों की डिनर मीटिंग के दौरान घटती है  जिसकी शुरुआत एक चौंकाने वाले ऐलान “ट्रंक में एक लाश है” से होती है। जो मज़ाक में शुरू होता है, वह धीरे-धीरे रहस्यों और सस्पेंस से भरी एक डार्क साइकोलॉजिकल थ्रिलर में बदल जाता है।

माधवन ने अपने पोस्ट में लिखा 
“ये तो एकदम हिचकॉक स्टाइल और बेहद इंट्रीगिंग लग रही है, भाई  देखने का इंतज़ार नहीं हो रहा! #LordCurzonKiHaveli बहुत प्रॉमिसिंग लग रही है!!”

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही जा चुकी यह फ़िल्म अब भारत में 10 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...