पीबीएम में फिर विवाद, नर्सिंगकर्मियों ने सड़क पर उतरकर आंदोलन का किया आगाज, नारेबाजी से माहौल हुआ गर्म, देखें वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। संभाग का सबसे बड़ा पीबीएम अस्पताल अव्यवस्थाओं के चलते आए दिन हंगामे की भेंट चढ़ता आया है जंहा मरीज के परिजनों व नर्सिंगकर्मीयों के बीच वाद विवाद यंहा तक हाथापाई की नोबत तक देखने को मिलती है । बीती रात भी ऐसा ही घटनाक्रम हुआ जंहा मोबाइल पर फ़ोटो लेने की बात को लेकर मरीज के रिश्तेदारों व नर्सिंग स्टाफ में विवाद हुआ । बताया जा रहा है कि इस विवाद में महिला स्टाफ सहित नर्सिंग कर्मियों के साथ मारपीट हुई है। इसकी सूचना मिलते ही आज अलसुबह पीबीएम के नर्सिंगकर्मी विरोध में उतर आया है और सड़क पर धरना देकर हड़ताल का आगाज कर दिया। हड़ताली नर्सिंगकर्मी पीबीएम के मुख्यद्वार के आगे धरने पर बैठें हुए है। इससे पूर्व इन्होंने पीबीएम अधीक्षक के चैम्बर के आगे भी अपना विरोध प्रदर्शन किया था। नर्सिंगकर्मी संघ के धन्नाराम नैण ने बताया कि बीती रात पोस्ट कोविड वार्ड के आईसीयू में 14 नम्बर बैड पर कृष्णा देवी नाम की मरीज थी। जिनके परिजन नर्सिंगकर्मी कक्ष में बैठ गए। इसी बात को लेकर मरीज के परिजन व ड्यूटी पर तैनात नर्सिंगकर्मी तेजपाल व सुमन मेहरा के साथ झगड़ा हो गया। नर्सिंगकर्मियों का कहना है कि मरीज के परिजनों ने अपने आप को पुलिसकर्मी का रिश्तेदार बताते हुए उनके साथ मारपीट की। जिससे उनको चोटें आई है।

यह है विवाद का पूरा मामला
बताया जा रहा है कि कोविड के आईसीयू वार्ड में भर्ती कृष्णा देवी के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से आग्रह कर एक कमरे में रात को रूकने की बात कही। जिसके बाद एक वरिष्ठ चिकित्सक के कहने पर वे वार्ड के कमरे में आराम करने लगे कि रात को ड्यूटी पर आएं एक महिला नर्सिगकर्मी ने उन्हें वहां से जाने के लिये कहा। सारी स्थिति से अवगत करवाने के बाद नर्सिगकर्मी वहां से चली गई और तेजपाल नाम के नर्सिगकर्मी को वहां बुलाया। जिसने भी कमरे में पहुंचकर यहां रूके हुए मरीज के परिजनों को जाने के लिये कहा। जब वे नहीं माने तो तेजपाल ने वहां स्थित महिला व पुरूष की फोटो खींच ली। जब मरीज के परिजनों ने फोटो डिलीट करने को कहा तो तेजपाल ने फोटो नहीं लेने की बात कही। इस बात को लेकर मामला गर्म हो गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...