ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट(GRAM) 2026 के आयोजन हेतु राज्य सरकार एवं समिट पार्टनर फिक्की के मध्य MOU हस्ताक्षर

जयपुर, 20 नवंबर। राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2025-26 की अनुपालना में राज्य स्तरीय ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) – 2026 का आयोजन मार्च 2026 के दौरान जेईसीसी, सीतापुरा, जयपुर में किया जा रहा है। ग्राम 2026 के आयोजन के लिए राज्य सरकार द्वारा फिक्की को समिट पार्टनर के रूप में चयन किया गया है। राज्य सरकार की ओर से शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी श्री राजन विशाल की उपस्थिति में गुरुवार को आयुक्त कृषि एवं उद्यानिकी सुश्री चिन्मयी गोपाल द्वारा समिट पार्टनर फिक्की के साथ एमओयू हस्ताक्षर किया गया।
ग्राम अन्तर्गत प्रदेश के सभी जिलों से 50 हजार से अधिक कृषकों की भागीदारी करवाई जायेगी ।

राज्य के कृषि क्षेत्र में निवेश आकर्षण व तकनीकी हस्तांतरण हेतु तीन देशों में अतंरराष्ट्रीय रोड़ शो एवं चार प्रमुख शहरों में घरेलू रोड़ शो का आयोजन किया जायेगा है तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उन्नत तकनीकी एवं आदानों के प्रदर्शन हेतु लगभग 300 प्रदर्शनी स्टाल लगाई जायेगी, जिसमें कृषि, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण, आदि क्षेत्रों के उद्यमियों, स्टार्टअप, कम्पनियों, आदान निर्माताओं, संस्थानों, संगठनों की भागीदारी रहेगी । तकनीकी के सजीव प्रदर्शन हेतु स्मार्ट फार्म, टेक फार्म, पशु प्रदर्शनी, मशीनरी प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी । कृषकों को तकनीकी जानकारी प्रदान करने हेतु सेमीनार व कृषक गोष्ठियों का भी आयोजन किया जाएगा । देश-विदेश से कार्यक्रम में निवेशकों, कम्पनियों के सीईओ /चेयरमेन, वीआईपी, विशेषज्ञों, आदि की भागीदारी की जाएगी एवं बी2बी एवं बी2जी बैठकों का आयोजन होगा ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...