बीकानेर : विवाह समारोह में शराब पीने के बाद तीन शराबियों ने अधेड़ व्यक्ति को उतारा मौत के घाट..

बीकानेर@जागरूक जनता। शराब के नशे में इंसान होश खो बैठता है और आलतू फालतू बोलने लग जाता है,यंहा तक तो ठीक है लेकिन अगर कोई नशे धुत नशेड़ी किसी की जान ले बैठे तो यह वाकई में यह कहना बड़ी बात नही होगी कि शायद किसी की हत्या करने के लिए नशा किया होगा। बहरहाल कुछ ऐसा मामला जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र के राजासर भाटियान से सामने आया है जंहा नशे में धुत तीन शराबियों ने एक वृद्ध की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार छतरगढ़ थाना क्षेत्र के राजासर भाटियान में सोमवार देर रात विवाह समारोह में तीन आरोपियों ने शराब पीने के बाद राजासर भाटियान निवासी केशुराम मेघवाल (65) पर लाठियों से हमला कर दिया। आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों को देख तीनों आरोपी केशू राम को अधमरा छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल जाते समय उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। वंही छ्त्तरगढ़ थाना के एचएम सुनील कुमार के अनुसार मृतक के पुत्र खेताराम ने बरजू निवासी मुंशीराम पुत्र जोराराम मेघवाल, पूगल निवासी कोजाराम पुत्र जेठाराम मेघवाल और राजासर भाटियान निवासी दुलाराम पुत्र मोहनराम मेघवाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। वंही इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है साथ ही ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी गुस्सा भी है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...