बीकानेर : जेवर बनानें वाला बंगाली कारीगर शहर के ज्वेलरों का लाखो का सोना लेकर फरार,पुलिस जुटी जांच में..

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो माह बाद फिर एक सोने के जेवर बनाने वाला बंगाली कारीगर बीकानेर के कई ज्वेलर्स का करीब 10 लाख मूल्य का सोना व नकदी लेकर फरार हो गया है । बताया जा रहा है इन ज्वैलर्स ने शादी के सीजन में लोगों के आर्डर पर गहने तैयार करने के लिए इस बंगाली कारीगर को सोना दिया था। बंगाली कारीगर के फरार होने के बाद फिलहाल एक ज्वैलर्स ने इस संबंध में कोतवाली थाना पुलिस को बंगाली कारीगर के खिलाफ परिवाद दिया है। फरार बंगाली कारीगर आरिफ उर्फ समीर जो पश्चिम बंगाल के हावड़ा का रहने वाला बताया जाता है कि पिछले कई सालों से बीकानेर में ज्वैलर्स के गहने तैयार करने का काम करता था। कोतवाली इलाके के लगभग सभी ज्वैलर्स उसको सोना देकर आर्डर पर जेवर बनवाते थे। बताया जाता है कि मुन्ना जालपवाल नामक ज्वैलर्स ने उसे गहने बनाने के लिये सोना दिया था,जिस पार्टी के लिए जेवर तैयार कराए हैं उसका फोन आने पर कारीगर के पास गया तो दुकान पर ताला मिला। इसके बाद उसकी जानकारी जुटाई तो किसी को उसके बारे में जानकारी नहीं थी। इसकी भनक लगते ही कई ज्वैलर आ गए। उन्होंने भी आरिफ उर्फ समीर बंगाली को गहने बनाने के लिए सोना और एडवांस रुपए दे रखे थे।

प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि रविवार दोपहर तक उसकी लॉकेशन बीकानेर में आई थी। इसके बाद उसके मोबाइल का स्वीच ऑफ आ रहा है और उसके साथियों ने भी रविवार रात के बाद यहां नहीं देखा। पुलिस के पास भी आरिफ उर्फ समीर का कोई वैरिफिकेशन रिकॉर्ड नहीं है। ऐसे में पुलिस के लिये उसका पता लगाना मुश्किल हो रहा है। परिवाद मिलने के बाद पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है। फिलहाल जानकारी सामने आई है कि आरिफ उर्फ समीर बंगाली कोतवाली इलाके के करीब नो ज्वैलर्स को 200 ग्राम से ज्यादा सोना और हजारों रूपये नगदी लेकर फरार हुआ है। इसकी खबर फैलने के बाद बीकानेर के सराफा जगत में हलचल सी मची हुई है।

बीकानेर सराफा समिति के सचिव कैलाश सोनी ने कहा कि बीकानेर शहर में करीब 2000 बंगाली कारीगर सोने चांदी के जेवर बनाने का काम करते है। ज्वैलर्स का सोना लेकर भागने की पहली घटना नहीं है। एक दर्जन से अधिक बार बंगाली कारीगर सोना लेकर भाग चुके है। इसे लेकर बीकानेर के ज्वैलर्स को कई दफा आगाह किया जा चुका है कि पुलिस वैरिफिकेशन के बाद ही बंगाली कारीगरों को काम करने की मंजूरी दी जाए।

दो माह पहले भी इसी थाना क्षेत्र में हो चुकी ऐसी वारदात
बीकानेर में ज्वैलर्स का सोना लेकर फरार हुए बंगाली कारीगर की यह पहली घटना नहीं है,इससे पहले भी कई बंगाली कारीगर सोना और नगदी लेकर फरार हो चुके है। इनमें से एक बंगाली कारीगर को कोतवाली पुलिस दो माह पहले यूपी बॉर्डर से एक निजी बस से दस्तयाब कर बीकानेर लाई थी। जो बीकानेर के करीब दर्जनभर ज्वैलर्स का आधा किलों से ज्यादा सोना लेकर फरार हो गया था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...