घुटना प्रत्यारोपित मरीजों के खुले टांके, बोले बिना दर्द के चलना सपने जैसा

घुटना प्रत्यारोपित मरीजों के खुले टांके, बोले बिना दर्द के चलना सपने जैसा

बीकानेर@जागरूक जनता। श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट मुम्बई के प्रमुख ट्रस्टी कन्हैयालाल मूंधड़ा द्वारा घुटना रोग से पीड़ित रोगियों के निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के प्रकल्प में आज उस समय सफलता नजर आई जब घुटना प्रत्यारोपित मरीजों ने कहा कि बिना दर्द के पैदल चलना हमने केवल सपने में ही सोचा था लेकिन आज मूंधड़ा ट्रस्ट द्वारा हमारे घुटनों का निशुल्क प्रत्यारोपण करवाकर हमारे सपने को साकार कर दिया है । ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि पिछले माह शिववैली स्थित फ्लोरल हॉस्पिटल में 7 एकल घुटना प्रत्यारोपण मरीजों का किया गया था जिनके आज टांके खुल जाने पर आराम से चलते देखकर ट्रस्ट का लक्ष्य सफल हो गया । ट्रस्ट द्वारा निशुल्क डबल घुटना प्रत्यारोपण हेतु दिनांक 11 व 13 अक्टूबर को भी 23 मरीजों को अहमदाबाद के के डी हॉस्पिटल ले जाया जाएगा । ट्रस्ट द्वारा रोगी एवं उनके सहकर्मी को ले जाने लाने व खाने व रहने का खर्च भी वहन किया जाएगा । डॉ पंकज मोहता द्वारा सभी मरीजों को परामर्श दिया ओर सावधानियां रखते हुए व्यायाम करने की सलाह दी ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...