नया अपडेट : टीकाकरण सर्टिफिकेट में अशुद्धि है तो अब खुद सुधारें नाम, लिंग और जन्म तारीख, ऐसे होगा सुधार

नया अपडेट : टीकाकरण सर्टिफिकेट में अशुद्धि है तो अब खुद सुधारें नाम, लिंग और जन्म तारीख, ऐसे होगा सुधार

बीकानेर@जागरूक जनता । कोविड टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन के दौरान यदि नाम, लिंग या जन्म तारीख में कोई गलती हो गई है तो आप Cowin पोर्टल पर लॉगिन करके उसमें सुधार कर सकते हैं। सर्टिफिकेट में हुई किसी गलती को एक बार सुधारने के लिए कोविन पोर्टल में अब Raise an Issue का विकल्प मिलेगा। यूएनडीपी के परियोजना अधिकारी योगेश शर्मा ने जानकारी दी कि यदि आपके वैक्सीन सर्टिफिकेट में लिंग, जन्म तारीख, नाम आदि को लेकर कोई गलती है तो सुधारने के लिए सबसे पहले आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कोविन पोर्टल https://selfregistration.cowin.gov.in/  पर लॉगिन करना होगा, उसके बाद उस आईडी को सेलेक्ट (मल्टीपल रजिस्ट्रेशन की स्थिति में) करना होगा जिसमें सुधार करना है। उसके बाद आपको उस आईडी के नीचे Raise an Issue का विकल्प दिखेगा। Raise an Issue पर क्लिक करने के बाद आपको लिंग, जन्म तारीख, नाम आदि सुधारने के विकल्प मिलेंगे। कई देशों और राज्यों की यात्रा के लिए वैक्सीन सर्टिफिकेट अनिवार्य हो गया है। ऐसे में सर्टिफिकेट में कोई गलती आपको मुसीबत में डाल सकती है। आपके पहचान पत्र और वैक्सीन सर्टिफिकेट में एक ही जानकारी होनी चाहिए।

ऑन स्पॉट बुकिंग
आरसीएचओ डॉ गुप्ता ने बताया गुरुवार को 18 प्लस आयु वर्ग में 63 ग्रामीण पीएचसी व उपकेंद्रों पर ऑन स्पॉट बुकिंग द्वारा कोविड टीकाकरण होगा, जिसमे कोविशिल्ड की डोज उपलब्ध रहेगी । आरसीएचओ ने बताया वेक्सीन की डोज उसी क्षेत्र के निवासी लाभार्थियों का ही टीकाकरण किया जाएगा ताकि ग्रामीण जन ऑनलाइन बुकिंग के चलते वैक्सीन से वंचित न रह जाएं।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...