18+ वेक्सीनेशन को लेकर बड़ी तैयारी, गुरुवार को 25 हजार के लक्ष्य के साथ आज रात 9 बजे खुलेगी स्लॉट बुकिंग

18+ वेक्सीनेशन को लेकर बड़ी तैयारी, गुरुवार को 25 हजार के लक्ष्य के साथ आज रात 9 बजे खुलेगी स्लॉट बुकिंग

बीकानेर@जागरूक जनता । जिले में 18+ के वेक्सीनेशन को लेकर दूसरे दिन खुशखबरी सामने आ रही है । जंहा कई दिनों के लंबे इंतजार के बाद बुधवार को 20000 लक्ष्य के साथ 18 + का बंपर वेक्सीनेशन हुआ जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । सुबह से लेकर शाम तक चले टीकाकरण  को लेकर स्वास्थ्य विभाग शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी तैयारी के साथ नजर आया । आइसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता ने बताया जिले में 18+ की डोज की उपलब्धता भरपूर मात्रा में है ऐसे में गुरुवार को भी 18+ (18 से 44 आयु वर्ग ) वालों का बड़े स्तर पर वेक्सीनेशन किया जाएगा । जिसमे करीब 25 हजार से अधिक डोज का लक्ष्य रखा गया है । जिसके लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग आज रात करीब 9 बजे ओपन होगी । इसलिए समय का विशेष ख्याल जरूर रखे क्योंकि स्लॉट ओपन होने के चंद सेकेंड में बुकिंग फूल हो जाती है । लेकिन राहत की बात यह है कि पहले जंहा एक केंद्र पर वेक्सीन की डोज 150 से 200 रहती थी वंही अब बढ़कर एक केंद्रों पर 300 से 500 डोज कर दी गई है । ऐसे में उम्मीद है अधिकतर युवाओं को डोज लग सकेगी । आरसीएचओ डॉ गुप्ता ने बताया गुरुवार को 45+ वेक्सीनेशन के सेशन केवल ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किये जायेंगे । जिसमे कोविशील्ड की डोज लगाई जाएगी ।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...