बीकानेर :बिजली कम्पनी BKESL के अधिकारियों के साथ मारपीट करने पर दो जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बीकानेर :बिजली कम्पनी BKESL के अधिकारियों के साथ मारपीट करने पर दो जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बीकानेर@जागरूक जनता । बिजली सम्बंधी समस्या के समाधान के संबंध में मौके पर निरीक्षण के लिए गए निजी बिजली कम्पनी के अधिकारियों के साथ मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में गंगाशहर थाना पुलिस ने दो जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र के सहायक अभियन्ता बुधवार दोपहर 12 बजे अपनी टीम के साथ गांव उदयरामर में बिजली सम्बंधी समस्या के समाधान के लिए मौके पर गए थे। इस क्षेत्र में कम वोल्टेज की शिकायत मिली थी। जब टीम मौके पर निरीक्षण कर रही थी, तभी सुभाष नामक व्यक्ति लाठी लेकर आ गया और गाली गलौज और मारपीट करने लगा। उसके साथ पप्पू भी आ गया और उसने भी सहायक अभियन्ता, कनिष्ठ अभियन्ता और टीम के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। इसी दौरान वहां भीड़ एकत्र हो गई। सहायक अभियन्ता व टीम के अन्य सदस्यों ने भाग कर अपनी जान बचाई। रिपोर्ट में कहा गया है कि सुभाष व पप्पू ने जोधपुर डिस्कॉम की अनुबंधित कम्पनी केईएसएल के अधिकारियों के साथ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। गंगाशहर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 332, 353, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहायक अभियन्ता ने बताया कि आरोपित लोग बिजली के तारों पर केबिल डालकर सीधे बिजली चोरी कर रहे थे। बिजली चोरी के मामले में कार्रवाई से बचने के लिए सुभाष व पप्पू ने बिजली कम्पनी के अधिकारियों के साथ मारपीट की।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...