बियानी लॉ कॉलेज में दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम ऊर्जा का समापन

जयपुर @ jagruk janta। विद्याधर नगर स्थित बियानी लॉ कॉलेज में दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम के दूसरे दिन भी “ऊर्जा 2023” का आगाज पूरी गर्म जोशी के साथ में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत लाइटिंग ऑफ लेम्प के साथ की गई और लॉ कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ वर्षा शर्मा ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के चैयरमेन डॉ राजीव बियानी, कॉलेज निदेशक डॉ संजय बियानी,कॉलेज डीन डॉ ध्यान सिंह गोठवाल और लेबर एंड वेलफेयर कमीशनर एस एस शर्मा रहें।

डॉ राजीव बियानी ने कहा कि जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए अपने पैशन और प्रोफेशन को एक बनाना आवश्यक है। अपने काम से प्यार करे जिससे सफलता आपके कदम चूमें तथा विद्यार्थियों को करंट अफेयर्स और न्यायिक निर्णयों से अवगत रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस एस शर्मा ने विद्यार्थियों को लेबर लॉ में करियर और स्कोप के बारे में जानकारी दी तथा भारत में लेबर वर्ग के लिए बने अनेक कानूनों से अवगत करवाया।

वहीं कॉलेज निदेशक डॉ संजय बियानी ने कहा कि अच्छा लीडर बनने व पर्सनेलिटी के लिए आलोचक की बजाय प्रंशसक बने स्वयं भी उत्साह में रहें और सकारात्मक बने तथा ऐसा ही माहौल बनाए। कार्यक्रम के अंत में मंच संचालन कर रही सहायक प्रोफेसर कुसुम सैनी ने बच्चों को डांस एक्टिविटी करवाई व एचओडी रोशन लाल ने सभी अतिथियों को मोमेंटों देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की कोर्डिनेटर माधुरी शर्मा ने बताया कि बियानी कॉलेज में हमेशा से यही परम्परा रही है कि नवआगन्तुक छात्र — छात्राओं के लिए ओरिऐंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लॉ के विद्यार्थियों के लिए अलग—अलग सेशन रखे गए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...