नीले घोड़े पर निकलेगी मोती डूंगरी गणेश की सवारी: राज्यपाल मिश्र पूजा अर्चना कर मुख्य रथ करेंगे रवाना

जयपुर। मोती डूंगरी मंदिर से आज शाम 5.30 बजे गणेश जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र शोभायात्रा में शामिल मुख्य रथ की पूजा अर्चना कर रवाना करेंगे। यह यात्रा मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर से शुरू होकर मोती डूंगरी रोड, सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, गणगौरी बाजार, ब्रह्मपुरी होते हुए गढ़ गणेश मंदिर पहुंचकर विसर्जित होगी। यहां महंत परिवार शोभायात्रा की आरती उतारेंगे।

14 फीट के रथ में स्वर्ण मंडित चित्र होंगे विराजमान
महंत कैलाश शर्मा के बताया- ऋषि पंचमी पर मोती डूंगरी गणेश जी से 36वीं शोभायात्रा निकल रही है। इसमें गणेश जी शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण पर निकलते हैं। शोभायात्रा में लगभग 86 झांकियां होंगी, इनमें से 28 झांकियां इलेक्ट्रॉनिक है। इन झांकियों को कोलकाता के कारीगरों ने तैयार किया है। इस शोभायात्रा में सबसे पीछे मुख्य रथ में गणेश जी का स्वर्ण मंडित चित्र विराजमान रहेगा। वहीं, 14 फीट का यह रथ मंदिर जैसा नजर आएगा। इस यात्रा में कई संत महात्मा भी शामिल होंगे। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। जगह-जगह आतिशबाजी भी की जाएगी।

18 फीट के गणेश जी की झांकी आकर्षण का केंद्र
यात्रा संयोजक प्रताप भानु सिंह शेखावत ने बताया- इस शोभायात्रा में 18 फीट के गणेश जी की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस झांकी को जयपुर के ही कारीगरों ने तीन महीने में तैयार किया है। इसके अलावा चंद्रयान-3, त्रिपोलिया गेट पर गणेश जी रिद्धी-सिद्धि के साथ, पृथ्वी पर नृत्य करते गणेश जी, बाल रूप गणेश जी पिता शिव की पीठ पर खेलते हुए, शेषनाग पर नृत्य करते हुए, गणेश जी रिद्धी- सिद्धि संग घूमर नृत्य करते हुए और कलयुग के नीले घोड़े पर विराजमान नजर आएंगे।

  • ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
    शोभायात्रा के रूट पर चलने वाले सामान्य ट्रैफिक को डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों पर संचालित किया जाएगा। शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था निम्न प्रकार से रहेगी-:
  • दिल्ली से आने वाली रोडवेज की बसें चंदवाजी से एक्सप्रेस हाईवे 14 नंबर वीकेआई से चौमू तिराहा, पानीपेच, चिंकारा कैंटीन, कलेक्ट्री सर्किल, खासा कोठी होकर सिंधी कैंप आ सकेगी।
  • सिंधी कैंप बस स्टैंड से दिल्ली की तरफ जाने वाली रोडवेज की बसें गवर्नमेंट हॉस्टल, गवर्नमेंट प्रेस, चौमूं हाउस सर्किल, 22 गोदाम सर्किल, सहकार मार्ग, लक्ष्मी मंदिर, गोपालपुरा चौराहा, ओटीएस चौराहा, झालाना रोड केन्द्रीय विद्यालय के पास से जवाहर नगर बाइपास, रोटरी सर्किल से टीपी नगर होकर दिल्ली की तरफ जा सकेंगी।
  • आगरा से आने वाली रोडवेज की बसें आगरा रोड से रोटरी सर्किल, जवाहर नगर बाइपास, झालाना रोड केन्द्रीय विद्यालय के पास से ओटीएस चौराहा, गोपालपुरा चौराहा, लक्ष्मी मंदिर, सहकार मार्ग, 22 गोदाम, चौमूं हाउस सर्किल, गवर्नमेंट प्रेस, गवर्नमेंट हॉस्टल होकर सिंधी कैंप आ व जा सकेगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...