यंग सिटीजन ऑफ इंडिया सीज़न 3 क्विज़ व स्पीच प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों में हुआ जबरदस्त मुक़ाबला

  • 2026 की स्कूल ऑफ द ईयर रहा अजमेर की उम्मत फाउंडेशन
  • स्पीच प्रतियोगिता में रुमा खातून अजमेर प्रथम,दूसरे पर जयपुर दी इंडियन पब्लिस स्कूल के अय्यूब अज़हर, साफिया स्कूल ने जीता
  • जीनियस माइंड आरजू को, क्यूरियस माइंड मो यासीन,डिसिप्लिन स्टूडेंट अवॉर्ड

जयपुर। कांस्टीट्यूशन क्लब में यंग सिटिजन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित सीज़न 3 में राज्यस्तरीय क्विज़ व स्पीच प्रतियोगिता का जबरदस्त आयोजन हुआ।प्रतियोगिता में जयपुर,अजमेर,सवाई माधोपुर,टोंक और गगवान की स्कूल की टीमों ने भाग लिया। सभी स्कूल की टीमों ने शानदार तैयारी करके मैदान में उतरी।पहले दो राउंड सेमी फाइनल के हुई ओर साथ ही स्पीच कम्पटीशन भी चला। दोनों सेमी फाइनल पहले दूसरे व तीसरे स्थान रही टीमें ग्रैंड फिनाले में पहुंची।6 टीमों में कड़ा मुकाबला के साथ कांटे की टक्कर हुई। विजेता टीम सुफा एकेडमी,दूसरी स्थान पर जय मां सरस्वती तीसरे स्थान पर गगवाना की एन एप्पल स्कूल रही,स्पीच प्रतियोगिता उम्मत फाउंडेशन की रूमा खातून,दूसरे स्थान पर दी इंडियन पब्लिस स्कूल के अय्यूब अज़हर तीसरे पर सफिया स्कूल की अरबिया कुरैशी रही।पूरी प्रतियोगिता को 3 जज प्रो. संजय शर्मा,रक्षंदा खान राजेश गुप्ता ने किया।कार्यक्रम में मेहमान खास IPS SP सायबर क्राइम राज.सुमीत मेहरड़ा,समाजसेवी व इंटरनेशनल बिजनेसमैन मो औसाफ,समाज सेवी व ए एल पेपर के सीएमडी जावेद कागजी,RPCC के महासचिव इमरान कुरैशी,पूर्व IAS यू डी खान,पूर्व असिस्टेंट निदेशक AIR रेशमा खान,युवा नेता असरार कुरैशी,बिजनेसमैन शकील अंसारी,समाजसेवी व बिल्डर छुट्टन कुरैशी,एडवोकेट सज्जाद अज़ीज़,JLN एजुकेशन ग्रुप के डायरेक्टर डॉ आज़म बैग,डॉ फरीदा बैग,समाजसेवी नूर इस्लाम,जामा मस्जिद के सेक्रेटरी ज़हीरउल्लाह खान,हुनावा के मो यूसुफ,अम्बर टूर्स के मो इकबाल,मकबूल,नेचुरोपेथी डॉ खुर्शीद टाक व तासा ग्रुप की स्मृति स्मार्ट सहित कई शहर की हस्तियों ने शिरकत की। सभी मेहमानों का शॉल ओढ़ा मोमेंटो देकर स्वागत किया।

महासचिव सारा इस्माईल ने कहा कि स्कूल्स में अवेयरनेस का कार्यक्रम पिछले 7 साल से टीम द्वारा किया जा रहा है पीछे 3 साल से इंटर स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता और स्पीच कम्पटीशन का आयोजन किया जा रहा है इस बार प्रतियोगिता राज्यस्तरीय लेवल का आयोजन जिसमें स्कूल्स ने भाग लिया सभी स्कूल के बच्चों ने क्विज ओर स्पीच में प्रदर्शन किया सभी मुबारक़बाद के मुस्तहिक़ है उन्होंने कहा कि हार जीत मायने नहीं रखता मायने ये रखता है कि इस प्रतियोगिता से बच्चों में क्या बदलाव आया ओर कितनी पर्सनली डेवलप होने के साथ कॉन्फिडेंट आया जो कि भविष्य में लाभ दायक साबित होगा उन्होंने कहा कि टीम पूरे साल अपने खर्च पर जगह जगह जा कर कार्यक्रम आयोजित करती है और जीती हुई टीम को अपनी ओर से प्रशस्ति पत्र और छोटा गिफ्ट दिया जाता है।ये हमारी टीम का शुरुआती दौर है उम्मीद है इस के जरिये बच्चों में काफी बदलाव आया है और भी आयेगा। IPS सुमित मेहरड़ा ने अपने उद्बोधन में रूबरू होते हुए आज के दौर में हो रहे साइबर क्राइम को ले कहा कि ये अपराध काफी बढ़ रहा है खास तौर पर टीन एज ग्रुप के बच्चों के जरिय मां बाप को चाहिए कि उनके दोस्तो साथ रह कर गलत संगत में ना पड़े।उन्होंने कहा यंग सिटीजन ऑफ इंडिया टीम जो काम कर रही है इससे काफी बदलाव आएगा और बहुत कुछ बच्चों को सीखने को मिलेगा। समाजसेवी मो औसाफ ने कहा कि शिक्षा के साथ शिक्षित होना बेहद जरूरी है उसके लिए घर का माहौल अच्छा रखना मां बाप की जिम्मेदारी है बच्चों के पूरे दिनचर्या उनसे पूछे उनके साथ वक़्त बिताए।

बच्चों में आज नशा आम हो गया है इससे बचने के लिए बच्चों में किस खेल में डाले या फिटनेस के लिए बच्चों को जिम भेजे।उन्होंने कहा कि उनकी ओर से फ्री जिम का अभियान चलाया हुआ है ताकि नशे से दूर रहे।पीसीसी महासचिव इमरान कुरैशी ने कहा कि युवा पीढ़ी को हर क्षेत्र में आगे आना होगा और सही गलत की पहचान रखनी होगी वो जब ही होगी जब अच्छी शिक्षा प्राप्त करेंगे।राजनीति में युवाओ की भागीदारी बढ़ रही है और राजनीति कोई गलत नहीं है अगर ईमानदारी से राजनीति करे तो समाज ओर देश तरक्की कर सकता है।समाजसेवी जावेद कागज़ी ने कहा काम छोटा नहीं होता सोच छोटी होती है।AIR पूर्व सह डायरेक्टर रेशमा खान ने कहा कि अपने हुनर को पहचाने रब ने सभी कोई किसी ना किसी खूबी से नवाजा है पूर्व IAS यू डी खान ने कहा कि अपनी जिंदगी का गोल बनाए ओर उसी पर ध्यान देकर अचीव करे।भटक ने से कामयाबी नहीं मिलती है।सभी वक्ताओं ने कार्यक्रम को लेकर कहा ऐसे कार्यक्रमों के जरिए ही बच्चों को सही रास्ता ओर उनका जीवन में क्या करना है कैसे करना है मकसद मिलता है।जीती हुई क्विज ओर स्पीच की सभी टीमों को और सभी प्रतिभागियों की मेहमानो ने हौसला अफजाई की उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ मुबारकबाद पेश की।जीतने वाली टीम को ट्रॉफी मेडल प्रशस्ति पत्र दिए ।पूरे प्रोग्राम का समा बनाए रखा अपनी खूबसूरत आवाज़ के ज़रिये AIR की एंकर डॉ जेबा जीनत ने।

जागरूक जनता से जुड़िये….

https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

299 साल का हुआ जयपुर, गंगापोल गेट पर मेयर ने की गणेश जी की पूजा, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

जयपुर स्थापना दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 18 November 2026

Jagruk Janta 18 November 2026Download जागरूक जनता से जुड़िये.... https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 November 2026

Jagruk Janta 11 November 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...