गौ माता और पशुओं की सेवा से बढ़कर कोई और सेवा नही-सिद्धि कुमारी

बीकानेर@जागरूक जनता। वंदे गौ मातरम और जीव रक्षा दल के तत्वाधान में आज बीकानेर राजपरिवार की राजकुमारी बीकानेर पूर्व की विधायिका सुश्री सिद्धि कुमारी बाईसा से बीकानेर के सभी जीवो और गाय माता की सेवा के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया। तथा सेवा कार्य में आ रही संसाधनों की कमी और पशु चिकित्सालयों में हो रही लापरवाही से अव्यवस्थाओ को व्यवस्था में बदलने के लिए सकारात्मक चर्चा की गई। बैठक में आशा के अनुरूप सकारात्मक आश्वासन मिला जिसमे दुर्घटना ग्रस्त जीवो व गौमाता को सुविधाजनक   एंबुलेंस द्वारा पशु चिकित्सालय में हर संभव इलाज का प्रयास कर सकेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सारस्वत ,जेडी भाई सरवन सिंह खारा, श्रवण सिंह सांखला, राजवीर मारु, करण पाल सिंह, मोहर सिंह, गजेन्द्रसिंह आदि उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related