बीकानेर: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को ट्रक ने कुचला, हुई दर्दनाक मौत

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में सुबह सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमे बजरी से लदे डंपर ने एक युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह सुजानदेसर की है । जंहा बाबा रामदेव जी मंदिर के पीछे बजरी से भरे डंपर ने मॉर्निंग वॉक पर निकले भंवरलाल पुत्र चोरूलाल गहलोत को अपनी चपेट में ले लिया । हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।
दूसरी ओर मौके पर पहुंचे स्थानीय पार्षद व लोगों ने बताया कि इस स्थान पर पहले भी हादसे हो चुके है। इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही हो रही है। जिससे यंहा के वाशिन्दों को जान माल का खतरा बना रहता है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...