सरिस्का टाइगर रिजर्व : बाघिन एसटी-19 ने दिया दो शावकों को जन्म, खुशी से झूमे सीएम और वन अफसर

अलवर। राजस्थान के लिए एक बड़ी खुशी। सरिस्का टाइगर रिजर्व अलवर में बाघिन एसटी-19 ने दो शावकों को जन्म दिया है। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत सहित सभी वन अधिकारी और कर्मचारी खुशी से झूम रहे हैं।

सरिस्का टाइगर रिजर्व अलवर में बाघिन एसटी-19 ने दो शावकों को जन्म दिया है। इसके बाद सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। बाघ शावकों के जन्म से खुश राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिए इस जानकारी को शेयर किया। उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा, वन में नव जीवन। सरिस्का टाइगर रिज़र्व से 2 शावकों के जन्म का सुखद समाचार मिला। अब सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। पर्यावरण हेतु महत्वपूर्ण बाघों के संरक्षण हेतु सरकार प्रतिबद्ध है। इस सूचना के बाद वन अफसर और कर्मिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। और बाघ शावकों की सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है। वन व पर्यावरण मंत्री हेमराम चौधरी ने भी खुशी जताई। और वन विभाग के अधिकारियों को बधाई दी।

एसटी-18 नए शावकों का पिता – आर एन मीणा
मुख्य वनरक्षक संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक सरिस्का आर एन मीणा ने बताया कि, बाघिन एसटी—19 अलवर बफर जोन में पिछले काफी समय से घूम रही है। सात जुलाई को बाघिन कैमरे में कैद हुई। इसी स्थान पर एसटी—18 घूम रहा था। यह नए शावकों का पिता है।

दोनों शावकों की उम्र करीब दो माह – भंवर सिंह जितेंद्र
पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर सिंह जितेंद्र ने ट्वीट किया और लिखा कि, दोनों शावकों की उम्र करीब दो माह है। सरिस्का अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल-मई माह से ही बाघिन की विशेष मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग की जा रही है। अब बाघिन और शावकों की ओर अधिक निगरानी की जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...