7 राज्यों में बाढ़ : लैंडस्लाइड से 56 मौतें, मनाली में बारिश का 52 साल का रिकॉर्ड टूटा; 2 जगह बादल फटे

नई दिल्ली। दिल्ली, पंजाब और हिमाचल सहित देश के उत्तरी राज्यों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। पिछले 24 घंटे में सात राज्यों में लैंडस्लाइड और बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में 56 मौतें हुई हैं।

मनाली में बारिश का 52 साल का रिकॉर्ड टूटा है। वहीं सोलन में 9 साल में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। हिमाचल में कई नदी-नहरें खतरे के निशान से ऊपर हैं। 2 जगह बादल फटा है।

पंजाब में सतलुज दरिया के पास बसे 15 से 20 गांव खाली करा लिए गए हैं। वहीं लेह-लद्दाख में भारी बारिश के चलते 450 साल पुराना घर गिर गया। हिमाचल में 46 घर जमींदोज हो गए।

कुल्लू में ब्यास के साथ पार्वती और तीर्थन नदी भी उफान पर है। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में 60 गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। वहीं कुल्लू के कसौल में 6 गाड़ियां पानी में बह गईं।

देश की कुल बारिश अब सामान्य से अधिक हाे गई है। 9 जुलाई तक सामान्य बारिश 239 मिमी होती थी। अब आंकड़ा इसे पार कर 243 मिमी हाे गया है, जाे 2% ज्यादा है।

दिल्ली में बारिश का 41 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। गुरुग्राम में सड़कें नदी बन गईं। यमुना में बढ़ते जलस्तर को लेकर चेतावनी दी गई है। यह खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उद्योग Bhawan में प्रवासी राजस्थानियों को जोड़ने, निवेश और पर्यटन पर गहन चर्चा

जयपुर। आज उद्योग भवन, जयपुर में राजस्थान में निवेश,...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर Cyber ठगी से रहें सतर्क, राजस्थान Police ने जारी की एडवाइजरी

° सीबीआई के अभय पोर्टल से करें संदिग्ध नोटिस...

जिला स्तर पर नगरीय निकाय के वार्डाे के लिए निकाली आरक्षण लॉटरी

पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण प्रक्रिया के साथ निकली गई लॉटरी बालोतरा।...