रंगोलाई महादेव मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न,ऊर्जा मंत्री डॉ.कल्ला ने सपत्नीक की मंगल आरती

रंगोलाई महादेव मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न,ऊर्जा मंत्री डॉ.कल्ला ने  सपत्नीक की मंगल आरती

बीकानेर@जागरूक जनता। ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने रंगोलाई महादेव मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तीसरे दिन गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले दिन मंडप पूजन एवं प्रायश्चित कर्म हुए। वहीं दूसरे दिन नवचंडी गठन, धूपाधिवास, फलाधिवास, जलाधिवास, मूर्ति परिक्रमा, पितर स्थापना, प्रायश्चित हवन सम्पन्न हुए। अंतिम दिन गुरुवार को देव प्रतिमा पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ क्रम व पूर्णाहुति, आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प. पुरुषोत्तम व्यास ‘मीमांसक’ के आचार्यत्व में आयोजित हुआ। इसमें प. युगल नारायण रंगा, प. बलदेव दास रंगा, प. यगेश्वर व्यास, प. राजकुमार कल्ला, प. हरि नारायण व्यास, प. राकेश एवं प. राजेश व्यास सहित विभिन्न कर्मकांडी ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन किया गया।  तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मंगल आरती के साथ संपन्न हुआ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...

भारत-जापान शैक्षणिक सहयोग से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : डॉ. मनीष बियानी

BICON-2026 के दूसरे दिन : इंटेलिजेंट हेल्थकेयर, एआई और...

21वें इंडो-जापान इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस BICON-2026 का हुआ भव्य आगाज़

जापान में पढ़ाई, स्कॉलरशिप और करियर के अवसरों से...