डॉ धाकड़ दंपत्ति बने हाई इंटेंसिटी फिटनेस स्पोर्ट्स प्रतिस्पर्धा में प्रथम चिकित्सक दंपत्ति

हायरॉक्स सोलो अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा

जयपुर @ jagruk janta . सवाई मान सिंह चिकित्सालय जयपुर के चिकित्सक दंपत्ति डॉ अनुराग धाकड़ ( वरिष्ठ आचार्य एवं इकाई प्रमुख अस्थि रोग विभाग) एवं उनकी धर्मपत्नि डॉ अल्पना गोयल ( वरिष्ठ आचार्य बायोकेमिस्ट्री विभाग ) ने मुंबई में दिनांक 17 से 20 सितम्बर 2026 हायरॉक्स सोलो अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा 2 घंटे में पूर्ण कर राज्य के सभी मेडिकल कालेजों एवं अन्य चिकित्सकों में इस हाई इंटेंसिटी फिटनेस स्पोर्ट्स को कर पाने वाले प्रथम चिकित्सक दंपत्ति बन गए हैं ।

इस प्रतियोगिता में कुल 16 चरण होते हैं जिसमे क्रमिक रूप से 8 बार एक किलोमीटर दौड़ना और हर दौड़ के बाद 153 किलो वजन को 50 मीटर धकेलना , 103 किलो वजन को 50 मीटर खींचना , 56 किलो वजन हाथ में लेकर 200 मीटर दौड़ना , एक किलोमीटर रोइंग एवं एक किलोमीटर स्कीइंग , 80 मीटर बरपी जम्प ,20 किलो वजन कंधे पर रखकर 100 मीटर लंजेस करना तथा 6 किलो की गेंद को 100 बार लगातार 9 फिट ऊंचा फेंकना होता है । और ये सभी गतिविधि बिना रुके करनी होती है । इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चिकित्सक दंपत्ति ने मिस सुप्रिया एवं मिस स्मिता सोमानी जो की एक प्रसिद्ध हाइरॉक्स प्रशिक्षक हैं से 3 माह का गहन प्रशिक्षण लिया था ।

रिएक्ट करें
♥️  👍 👎 😊 🌸      

https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

21वें इंडो-जापान इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस BICON-2026 का हुआ भव्य आगाज़

जापान में पढ़ाई, स्कॉलरशिप और करियर के अवसरों से...

कचरा वाहन में वापस भेजा School का फर्नीचर, छात्राओं ने जताया रोष

चुनाव के बाद पीएम श्री बालिका स्कूल पहुंचा फर्नीचर गंदगी...