उमा जाँगिड़ को डाॅ. केवलिया के व्यक्तित्व-कृतित्व पर शोध हेतु पीएच.डी. उपाधि प्राप्त

उमा जाँगिड़ को डाॅ. केवलिया के व्यक्तित्व-कृतित्व पर शोध हेतु पीएच.डी. उपाधि प्राप्त

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर की शोध छात्रा उमा जाँगिड़ को वरिष्ठ साहित्यकार-शिक्षाविद् डाॅ. मदन केवलिया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर शोध कार्य करने पर भगवंत विश्वविद्यालय, अजमेर द्वारा हिन्दी विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है।
जाँगिड़ ने ‘डाॅ. मदन केवलिया: व्यक्तित्व एवं कृतित्व’ विषयक शोध कार्य राजकीय डंूगर महाविद्यालय, बीकानेर में हिंदी विभाग के सहआचार्य डाॅ. एजाज अहमद कादरी के निर्देशन व भगवंत विश्वविद्यालय, अजमेर में हिंदी विभाग की सहआचार्य डाॅ. शिवानी शर्मा के सह-निर्देशन में पूर्ण किया। जाँगिड़ ने अपने शोध प्रबंध में डाॅ. केवलिया के बहुआयामी व्यक्तित्व व उनके द्वारा रचित कथा, काव्य, निबंध, नाटक, आत्मकथा, आलोचना, व्यंग्य साहित्य को रेखांकित किया है। जाँगिड़ को पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त होने पर अनेक शिक्षाविदों, साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...