पीटीईटी प्रवेश परीक्षा 8 सितम्बर को होगी आयोजित

बीकानेर@जागरूक जनता। संभाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय पीटीईटी परीक्षा 8 सितम्बर को आयोजित की जाएगी।  समन्वयक डाॅ. जी.पी.सिंह ने बताया कि चार वर्षीय बीएबीएड एव ंबीएससी.बीएड. तथा दो वर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम मे प्रदेश के लगभग 1445 महाविद्यालयों में 150000 सीटों पर प्रवेश हेतु प्रदेश के 33 जिलों के लगभग 2000 परीक्षा केन्द्रों पर दोपहर 11 से 2 बजे तक यह परीक्षा आयोजित होगी।  उन्होनें बताया कि इस वर्ष लगभग छह लाख अथ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं।  डाॅ. सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र पीटीईटी की अधिकृत वेबसाईट www.ptetraj2021.com से एक सितम्बर से डाउनलोड कर सकते हैं।
प्राचार्य एवम समन्वयक डॉ. सिंह ने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अपने साथ प्रवेश पत्र, एक फोटो पहचान पत्र तथा मास्क लगाकर ही परीक्षा केन्द्र में  प्रवेश करें।

समन्वयक डाॅ. सिंह ने कहा कि परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु सभी जिलों में जिला समन्वयक, जिला पर्यवेक्षक एवं केन्द्राधीक्षक की नियुक्ति कर दी गयी है।  उन्होनें कहा कि सभी केन्द्राधीक्षकों को कोविड-19 संबंधी दिशा निर्देशों की पालना सख्ती से करने के निर्देश दिये गये हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 November 2026

Jagruk Janta 11 November 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

Hathoj धाम में पांच दिवसीय दीपोत्सव महोत्सव, Dhanteras से अन्नकूट तक होंगे धार्मिक आयोजन

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना एवं औषधीय सामग्री...

Jail में समय पर सरेंडर नहीं करने पर Asaram के खिलाफ मामला दर्ज

आसाराम रात करीब 10:15 बजे एयर एंबुलेंस से जोधपुर...