बीकानेर : नोखा पुलिस ने दो अलग -अलग मामलों में फरार आरोपियों को दबोच कराई काल-कोठरी की सैर

-नारायण उपाध्याय
बीकानेर@जागरूक जनता। जिले की नोखा पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद मय टीम ने इन दोनों गिरफ्तारियों को अंजाम दिया है । थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद ने बताया पारवा निवासी 40 वर्षीय रामलाल पुत्र गोकुलाराम मेघवाल मारपीट के मामले में फरार चल रहा था । आरोपी के खिलाफ वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नोखा ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था । जिस पर पुलिस टीम ने रविवार को कार्यवाही करते हुए आरोपी को पारवा के बस स्टैंड से दबोच लिया जंहा से उसे गिरफ्तार कर लिया गया ।
वंही नोखा पुलिस ने दूसरी कार्रवाई में 138 एनआई एक्ट के मामले में विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआईएक्ट प्रकरण) न्यायालय सं. 02 द्वारा जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट में फरार चल रहे जोरावरपुरा निवासी आरोपी हमीद हुसैन पुत्र मौहम्मद हुसैन को नवली गेट नोखा से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने पकड़े गए दोनो आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया है ।

बता दें, बीकानेर पुलिस वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए ग्राउंड जीरो पर डटी हुई है जंहा उसे लगातार सफलता मिल रही है । उल्लेखनीय है, राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत एसपी प्रीती चंद्रा के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनिल कुमार व नोखा सीओ नेमसिंह चौहान के निकट सुपरविजन में नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद मय टीम में शामिल एचसी ओमप्रकाश, कानि. रामस्वरूप, विजेंद्र आदि ने अंजाम दिया है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...