Save Democracy End Anarchy Campaign : राजस्थान में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत कोटा के सेवन वंडर पार्क से की है.

कोटा: भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत की है. भाजपा ने इसकी शुरुआत कोटा के सेवन वंडर पार्क से की है, जिसमें भाग लेने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ कोटा पहुंचे. यहां पहले उन्होंने सभा को संबोधित किया, जिसके बाद पैदल मार्च किया.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पर हमला करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार के 4 महीने होटल में बिता दिए जाते हैं. लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी देश में कम और विदेश में ज्यादा रहते हैं. वे कौन सी योजना को लेकर जाते हैं? सरकार के लोग तो योजना के लिए जाते हैं, लेकिन यह तो विदेश में सरकार को बदनाम करने के लिए जाते हैं और भारत को बदनाम कर देते हैं. कांग्रेस ने केवल देश की संस्था को बदनाम नहीं किया, बल्कि सेना को भी नहीं छोड़ा है.
ये लोग सेना, सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, सीबीआई और ईडी पर सवाल उठाते हैं. पकड़े जाने पर संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं. यूपीए के शासन में यह लोग कहते थे कि असहमति को संसद में उठाना चाहिए, लेकिन यह लोग खुद ऐसा करते नजर नहीं आ रहे हैं. अराजकता फैलाने के कार्यक्रम को मुंहतोड़ जवाब देंगे. कांग्रेस की अब केवल दो से तीन राज्यों में सरकार है. इनके कर्म ऐसे हैं कि सरकार वहां भी नहीं रहने वाली है. कोटा में भी राहुल गांधी ने छात्रों को संवाद के नाम पर बुलाया, लेकिन झांसे देकर देश बर्बाद करने का काम किया है.
सीएम बोले- लोकतंत्र में भारत की ताकत है. दुनिया मान रही है कि प्रजातंत्र भारत में है. चुनाव लड़ने का अधिकार सभी को है. किसी दल के निर्णय आ जाता है तो वह पक्ष में मजबूत हो जाता है, लेकिन कांग्रेस के पक्ष में नहीं आने पर लोकतंत्र खतरे में पड़ जाता है. कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे तो कुछ मिलेगा. इन्होंने भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के सारे आंकड़े तोड़ दिए हैं. पहले इन्होंने लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है. संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रहे हैं. जहां पर जीतते हैं, वहां पर ईवीएम सही है, जहां हार जाते हैं, वहां पर ईवीएम खराब हो जाती है. ये अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं.
कांग्रेस ने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए ही इमरजेंसी लगाई थी, लेकिन हम देश के लोकतंत्र की व्यवस्थाओं और संवैधानिक संस्थाओं के लिए डटे रहेंगे. राज्यों की सरकारों को बर्खास्त कर दिया. चुनाव जीत गए जहां संस्थाएं सही है, चुनाव हार गए, वहां संवैधानिक संस्थाएं खतरे में आ जाती हैं. जबकि संस्थाएं संविधान के दायरे से चल रही है. लोकतंत्र में विपक्ष की भी भूमिका महत्वपूर्ण है. हमारी पार्टी ने लंबे समय तक इसको निभाया है. कांग्रेस पार्टी के दंश भी झेले हैं. कार्यकर्ताओं ने संवेदना में शामिल और जनता का दिल जीता है, तब जाकर सत्ता में आएं हैं. हमारे बुजुर्गों ने साल 1975 की इमरजेंसी का दौर देखा है. इमरजेंसी की बात पूछने पर इन लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं. लोगों का परिवार छिन गया है. जब पढ़ाई छूट गई, शादी सगाई टूट गई. ऐसा दंश झेला है.
राहुल गांधी विदेशों से पैसा लाकर देश में फैला रहे अराजकता : मदन राठौड़ संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाते है और वहां से राशि लेकर आते हैं. देश में जब भी सदन चालू होता है, तब वह संसद में आने की जगह विदेश चलते जाते हैं. उसके बाद देश में अराजकता फैलाने के कार्यक्रम किए जाते हैं, जहां पर ये लोग भारत विरोधी नारे लगाए जाते हैं. भगवान राम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिजन के खिलाफ बोला गया. वहां जिन शब्द का उपयोग किया, वह शर्मनाक स्थिति है. ऐसे लोगों को सबक सिखाने का समय आ गया है.
कांग्रेस नेताओं की शब्दावली बदल गई है. ऐसी शब्दावलियों का प्रयोग किया जा रहा है, जिसे बाद में नजर नीचे करनी पड़ेगी. कांग्रेस विपक्ष का दायित्व नहीं निभा रही है. हिंदुस्तान के 80 फीसदी से ज्यादा एरिया पर भाजपा या एनडीए गठबंधन का शासन है. ऐसे में कांग्रेस हताश व बौखलाहट में है. सत्ता के लिए बिना पानी की मछली की तरह तड़प रही. सत्ता से बाहर होने के चलते तड़प रही है. कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा पंचायत राज्य मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर प्रदेश, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, विधायक संदीप शर्मा और कल्पना देवी मौजूद है. कार्यक्रम में पहुंचने के तत्काल बाद सीधे मुख्यमंत्री का ही संबोधन करवाया गया है. अन्य नेताओं को संबोधित करने का मौका नहीं मिला. इसके पहले मदन राठौड़ ने सम्बोधित किया था.
सीएम केवल 200 मीटर चले, बाद में मंत्री विधायकों ने संभाला : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोटा दौरे पर आए थे. उन्हें 4:00 बजे पहुंचना था, लेकिन वह थोड़ी लेट कोटा पहुंचे. 5:00 बजे के आसपास सभास्थल पर पहुंच गए थे. करीब आधे घंटे में सफाई स्थल पर रहे और जहां से सेवन वंडर के नजदीक आयोजित सभा स्थल से नाग नागिन मंदिर मिनी फ्लाईओवर तक पैदल मार्च किया. इसके बाद वहां कार में बैठ गए, जहां से काफिला एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया.
पहले सीएम को बाय रोड जाने का प्रोग्राम था, लेकिन इन मौके पर यह कार्यक्रम बदला और हवाई मार्ग से ही वापस लौट गए. यहीं से लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा को मंत्री मदन दिलावर और हीरालाल नागर ने संभाला. इसका रूट पहले कोटडी चौराहे से होते हुए इंदिरा गांधी सर्किल, गुमानपुरा मल्टीपरपज स्कूल होते हुए छावनी चौराहे पर जाकर पदयात्रा खत्म हो गई.
भाजपा कार्यकर्ता मंच से गिरकर चोटिल हुआ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता मंच से गिरकर चोटिल हो गया, जिसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है. मयंक सेठी मंच पर व्यवस्था में जुटे हुए थे. इस दौरान नीचे उतरते समय सीधी पैर फिसल गया और पैर मुड़ गया. मयंक को टखने में फ्रैक्चर हो गया है.
रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414


