महिलाओं द्वारा विश्व शांति और युद्ध विराम पश्चात महती भूमिका निभाई गई, इतिहास गवाह है :  डॉ मेघना शर्मा

बीकानेर@जागरूक जनता। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय गुरुग्राम हरियाणा द्वारा वैश्विक संसार में महिलाओं की भूमिका विषय पर आयोजित तीन दिवसीय ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय परिसंवाद मे बोलते हुए बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर विमेन स्टडीज की डायरेक्टर डॉ. मेघना शर्मा ने महिलाओं को युद्ध विराम पश्चात स्थितियों को संभालने और विश्व शांति जैसे मुद्दों पर अहम भूमिका निभाने वाली महत्वपूर्ण कारक बताया।

प्रारम्भ में आयोजक प्रो भूप सिंह गौड़ द्वारा डॉ मेघना का परिचय दिया गया । अंतरराष्ट्रीय परिसंवाद के चौथे सत्र में बोलते हुए ग्रीस, इजिप्ट, रोम आदि सभ्यताओं में आस्पासिया, रानी गोर्गो, स्पार्टन महिलाओं का उदाहरण देते हुए डॉ शर्मा ने प्रमुख राजनीतिक गतिविधियों में अपनी सूझबूझ और शक्तियों का उपयोग करती महिलाओं का शाब्दिक चित्रण प्रस्तुत किया।

अंतर्राष्ट्रीय परिसंवाद में देश विदेश से विद्वानों ने अपनी बात रखी। अध्यक्षता जम्मू विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर विमेन स्टडीज की निदेशक प्रोफेसर विश्वरक्षा द्वारा की गई।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...