जयपुर जंक्शन पर सांसद, विधायक, महापौर नें किया स्वच्छता पखवाड़े के तहत श्रमदान

जयपुर. उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के जयपुर रेलवे स्टेशन पर “स्वच्छता पखवाड़े” के तहत बुधवार दिनांक 03-01-2024 को श्री रामचरण बोहरा माननीय सांसद जयपुर,श्री गोपाल शर्मा माननीय विधायक सिविल लाइंस जयपुर,श्रीमती मुनेश गुर्जर माननीया महापौर जयपुर हेरीटेज,भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा,स्थानीय पार्षद श्री मंजू राकेश बागड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में श्रमदान किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य रेलवे अधिकारियों,कर्मचारियों व नगर निगम कर्मचारीयों द्वारा जयपुर स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया,वाहन पार्किंग क्षैत्रों में स्वच्छता श्रमदान किया साथ ही आमजन से ट्रेनों,प्लेटफॉर्म व स्टेशन परिसर में गंदगी नहीं फैलाने की अपील की। जनप्रतिनिधियों द्वारा जयपुर रेलवे स्टेशन पर स्थित महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर पुष्पार्पण किया।

इस अवसर पर श्री विकास पुरवार-मंडल रेल प्रबंधक जयपुर, श्री संजीव दीक्षित अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑ.),श्री मनीष कुमार गोयल – अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा.),श्री कृष्ण कुमार मीणा- वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,श्री मिहिर देव-जयपुर स्टेशन प्रबंधक साथ ही अन्य मंडल शाखा अधिकारि व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...