बीकानेर जिला उद्योग संघ का मिशन ऑक्सीजन हुआ शुरू

बीकानेर जिला उद्योग संघ का मिशन ऑक्सीजन हुआ शुरू

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला उद्योग संघ सदैव सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में राज्य सरकार व जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता आया है । इसी कड़ी में बीकानेर जिला उद्योग संघ अपने पदाधिकारियों व सदस्यों के सहयोग से घरों में आइसोलेट कोरोना मरीजों हेतु ऑक्सीजन पूर्ति के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन उपलब्ध करवाएगा । बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने बताया कि नोखा के युवा उद्यमी हनुमान झंवर की प्रेरणा से स्टार एग्री वेयरहाउसिंग एंड कॉलेटरल मैनेजमेंट लिमिटेड द्वारा बीकानेर जिला उद्योग संघ को पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें भेंट की गई है । साथ ही बीकानेर जिला उद्योग संघ जल्द ही इन मशीनों की संख्या में बढ़ोतरी हेतु और अधिक प्रयास करेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जा सके । यह मशीनें अत्यधिक जरूरतमंद रोगियों को मशीन की उपलब्धता के आधार पर ही उपलब्ध करवाई जाएगी और यह सेवा निशुल्क रहेगी । इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैनू गोदारा, स्टार एग्री वेयरहाउसिंग एंड कॉलेटरल मैनेजमेंट लिमिटेड के अवधेश कुमार सिंह, हरिमोहन मूंधड़ा, डॉक्टर दाऊदी, विनोद गोयल, यशपाल गहलोत, महेंद्र चूरा, मनीष तापड़िया आदि शामिल हुए ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 Febuary 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14जागरूक जनता WhatsApp...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...