ज्वाइंट एनफोर्समेन्ट टीम ने निकाला पैदल मार्च कोरोना एडवाइजरी की पालना करने का दिया संदेश

ज्वाइंट एनफोर्समेन्ट टीम ने निकाला पैदल मार्च
कोरोना एडवाइजरी की पालना करने का दिया संदेश

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले की राजस्व तहसील लूणकरनसर मुख्यालय पर कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रसार को रोकने के लिए रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े के तहत  रविवार को प्रातः ज्वाइंट एनफोर्समेन्ट टीम ने पैदल मार्च निकाला।
लूणकरनसर उपखंड प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पैदल मार्च की शुरूआत सागर होटल से की और मुख्य बाजार, इंदिरा मार्केट, पुराना बाजार तथा कालू रोड तक कोरोना एडवाइजरी की पालना करवाने की लोगों से समझाईश की और इस महामारी से बचने और बचाने का संदेश दिया। उपखंड अधिकारी भागीरथ साख ने कहा बिना वजह घर से बाहर नहीं निकले समय-समय पर हाथ को साबुन से धोएं एवं सैनिटाइज का इस्तेमाल करें दो गज की दूरी रखें।
उन्होंने कहा कि 10 मई सुबह 5 बजे से 24 मई सुबह 5 बजे ताज सख्त लॉकडाउन रहेगा।शादी समारोह में 11 लोगो से ज्यादा व्यक्ति को अनुमति नहीं होगी।फोर व्हीलर के आवागमन पर सख्त पाबंदी रहेगी।
उपखण्ड अधिकारी भागीरथ साख की अगुवाई में सीओ गिरधारीलाल ढ़ाका,राजस्व तहसीलदार शिव प्रसाद गौड़, नायब तहसीलदार लक्ष्मी चंद पचार, पटवारी बलवंत चैधरी सहित पुलिस के जवानों ने कस्बे में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से जारी की गई कोविड-19 की नई गाइड लाइन की पालना करने का संदेश दिया।

Date:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...

केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान मे पश्चिस क्षेत्रीय स्पोर्ट टूर्नामेंट 31 से

अविकानगर . भारतीय क़ृषि अनुसन्धान परिषद के संस्थान केंद्रीय...