रींगस में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

  • उपखंड स्तर पर पहली बार हुआ ऐतिहासिक कार्यक्रम
  • एसडीएम राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ कार्यक्रम

रींगस। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल स्टेडियम में मंगलवार को 77 वे स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन उपखंड अधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ, कार्यक्रम में किसान आयोग अध्यक्ष व खंडेला विधायक महादेव सिंह खंडेला मुख्य अतिथि रहे। रींगस तहसीलदार सुमन चौधरी, डीवाईएसपी महावीर सिंह मीणा, थाना अधिकारी महेंद्र सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी हरिनारायण यादव व जिला परिषद सदस्य प्रियंका बाजिया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहे, उपखंड अधिकारी राकेश कुमार ने झंडारोहण किया व मार्च पास्ट की सलामी ली। कस्बे के सरकारी व निजी शिक्षण संस्थाओं के बालक बालिकाओं की ओर से शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन किया गया, परेड में मार्च पास्ट की सलामी दी। पहली बार आयोजित हुए उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में उपखंड क्षेत्र की 34 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कस्बे सहित आसपास के गांवो के जनप्रतिनिधि सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...