बीकानेर में मंगलवार को 34 जगहों पर 18+ आयु वर्ग वालों का होगा मेगा वेक्सीनेशन,आज 9 बजे होगी ऑनलाइन बुकिंग

बीकानेर में मंगलवार को 34 जगहों पर 18+ आयु वर्ग वालों का होगा मेगा वेक्सीनेशन, आज 9 बजे होगी ऑनलाइन बुकिंग

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर में 18+ वेक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग मंगलवार को एक बार फिर बड़े स्तर पर कोविड टीकाकरण केम्प का आयोजन करने जा रहा है । आसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिले में 35 जगहों पर 18+ आयु वर्ग वालों को वेक्सीनेशन की डोज लगाई जाएगी जिसमें शहर में 19 जगहों हॉस्पिटल व सीएचसी सहित ग्रामीण क्षेत्रों की 14 सीएचसी पर 18 से 44 आयु वर्ग का टीकाकरण किया जाएगा । जिसके लिए ऑनलाइन स्लॉट आज रात करीब 9 बजे ओपन होगा । तो 9 बजने से पहले ही अपना मोबाइल उठाये और लॉगिन करके बार बार रिफ्रेश करे ताकि स्लॉट बुकिंग में आपको कोई परेशानी नही हो । क्योंकि इन दिनों वेक्सीनेशन स्लॉट ओपन होने के चंद मिनटों में ही फूल हो जाता है ।
वंही मंगलवार पीबीएम के जिरयाट्रीक सेंटर में 45+ वालों को वेक्सीन लगाई जाएगी । आरसीएचओ डॉ गुप्ता के अनुसार इस केम्प में 45+आयु वर्ग वालों के दूसरी डोज के लिए करीब 90 प्रतिशत स्लॉट बुक हो चुके ऐसे में करीब 10 प्रतिशत लोगों को 45+ की डोज उन्हें लगाई जाएगी जिनकी पहली डोज को लगाए हुए 84 दिन या उससे अधिक हो गए है । साथ ही मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट व उनके कर्मचारियों सहित मीडिया बंधुओं का भी 18 से 44 आयु वर्ग वालो का टीकाकरण किया जाएगा ।

मंगलवार को इन जगहों पर होगा वेक्सीनेशन

Date:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...

केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान मे पश्चिस क्षेत्रीय स्पोर्ट टूर्नामेंट 31 से

अविकानगर . भारतीय क़ृषि अनुसन्धान परिषद के संस्थान केंद्रीय...