आईसीसी पुरुष विश्व कप 2023: श्रीलंका 55 रन पर आउट, भारत 302 रन से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा


World Cup 2023, India vs Sri Lanka: भारतीय टीम लगातार 7 मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। इसके साथ ही वह सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई।

IND vs SL ICC World Cup 2023: आईसीसी पुरुष विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 357 रन बनाए। भारत के लिए युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए। उनके अलावा विराट कोहली ने 88 और श्रेयस अय्यर ने 82 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से दिलशान मधुशंका ने पांच विकेट झटके। श्रीलंका की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। ऐसा लग रहा था कि एशिया कप फाइनल का रिप्ले चल रहा है। उस मैच में श्रीलंका की टीम 50 रन पर आउट हुई थी। इस मैच में 55 रन पर सिमट गई। नंबर 10 पर बल्लेबाजी करने आए कसुन रजिथा ने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए। एंजलो मैथ्यूज और महेश तीक्ष्णा ने 12-12 रन बनाए। मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिए।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Next Post

सूर्य ग्रहण: 2024 में 4 मिनट, 28 सेकेंड तक दिन में होगा अंधेरे का अनुभव, जानें दुनिया में कहां-कहां दिखाई देगा?

Fri Nov 3 , 2023
साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, 2024 को लग रहा है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण है। 2024 का यह सूर्यग्रहण पश्चिम यूरोप, उत्तरी अमेरिका, उत्तर दक्षिण अमेरिका, प्रशांत अटलांटिक, आर्कटिक में दिखाई देगा। भारत और पड़ोसी देशों में […]

You May Like

Breaking News