सूर्य ग्रहण: 2024 में 4 मिनट, 28 सेकेंड तक दिन में होगा अंधेरे का अनुभव, जानें दुनिया में कहां-कहां दिखाई देगा?

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, 2024 को लग रहा है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण है। 2024 का यह सूर्यग्रहण पश्चिम यूरोप, उत्तरी अमेरिका, उत्तर दक्षिण अमेरिका, प्रशांत अटलांटिक, आर्कटिक में दिखाई देगा। भारत और पड़ोसी देशों में साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। सूर्य ग्रहण को लेकर कई तरह की धार्मिक मान्यताएं भी हैं। कई मान्यताओं में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना गया है। जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो सूरज की रोशनी धरती तक पहुंच नहीं पाती है। इसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

  • 4 मिनट, 28 सेकेंड तक रहेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण
  • कई देशों में पूरी तरह सूरज के सामने होगा चांद
  • इसके बाद कई सालों तक नहीं होगा ऐसा सूर्य ग्रहण

वाशिंगटन: अगले साल पूर्ण सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। ये सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, 2024 को होगा और दिन सोमवार होगा। अमेरिका समेत कई देशों में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। वहीं पूरे महाद्वीप में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण का रास्ता वैज्ञानिकों ने उत्तर पश्चिमी मेक्सिको से अमेरिका होते हुए दक्षिणपूर्वी कनाडा तक जाने की बात कही है। वह रास्ता औसतन 115 मील (183 किलोमीटर) चौड़ा होगा। 4 मिनट 28 सेकंड तक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इस दौरान दिन में अंधेरे का अनुभव हो जाएगा।

8 अप्रैल को मेक्सिको के साथ टेक्सास से मेन तक 15 अमेरिकी राज्यों के कुछ हिस्सों में संपूर्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा। साथ ही कनाडा के पांच स्टेट के लोग पूर्ण ग्रहण देख देख सकेंगे। मेक्सिको के तट से दूर कुछ द्वीपों से गुजरने के बाद चंद्रमा की 124 मील चौड़ी (199 किलोमीटर) छाया उत्तरी अमेरिका के माजातलान में सुबह 11:07 बजे पहुंचेगी। जिसमें ग्रहण दक्षिणपूर्वी क्षितिज से 69º ऊपर होगा। पूरे ग्रहण पथ में सबसे बड़े ग्रहण का समय कुल मिलाकर 4 मिनट 28 सेकेंड होगा।

संपूर्ण ग्रहण में चंद्रमा सूर्य की डिस्क को पूरी तरह से रोकता हुआ महसूस होगा। समग्रता से पहले के क्षणों में प्रकाश का स्तर गिर जाएगा और इससे एक धुंधलका पैदा होगा। जिससे तापमान भी नाटकीय रूप से कम हो जाएगा। संपूर्ण ग्रहण के बाहर चंद्रमा की उपछाया एक आंशिक सूर्य ग्रहण बनाएगी। ये पूरे उत्तर, मध्य और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगी।

कभी भी नंगी आंखों से ना देखें सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण को देखने के लिए एक सोलर फिल्टर का उपयोग करना चाहिए। केवल संपूर्ण ग्रहण के सटीक क्षण के दौरान, जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है, तो आप नंगी आंखों से सूरज को देख सकते हैं। इसके अलावा सूरज ग्रहण देखने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। सूर्य ग्रहण देखने के लिए चश्मा पहनना या दूरबीन में सौर फिल्टर लगाकर देखना बेहतर होता है। अमेरिकी महाद्वीप में इसके बाद 2045 में इस तरह का ग्रहण होगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...