संकट के दौर में आगे आकर मदद करें यूनिवर्सिटी-काॅलेज-उच्च शिक्षा मंत्री

संकट के दौर में आगे आकर मदद करें यूनिवर्सिटी-काॅलेज-उच्च शिक्षा मंत्री

बीकानेर@जागरूक जनता। उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने समस्त राज्य पोषित विश्वविद्यालयों तथा सभी राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों के प्राचार्यों से कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरण, संसाधन एवं आर्थिक सहयोग मुहैया करवाने का आह्वान किया है।

कुलपतियों और प्राचार्यों को लिखे गए पत्र में श्री भाटी ने कहा  है कि देश और प्रदेश में कोविड-19 की सैकण्ड वेव के कारण मेडिकल काॅलेज और अस्पताल सहित आमजन अत्यधिक संकट से जूझ रहे हैं। इस संक्रमण के कारण बढ़ते मरीजों के उपचार के लिए राज्य में आक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर, बैड, आक्सीमीटर, दवाइयां और अन्य चिकित्सा उपकरणों की अत्यधिक आवश्यकता है।
इस महामारी से लड़ने के लिए प्रदेश की विभिन्न संस्थाओं और भामाशाहों द्वारा यथाशक्ति सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जो कि सराहनीय है। राज्य के विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थाओं ने पूर्व में भी विभाग द्वारा किए गए आग्रह पर राज्य सरकार को इस महामारी के दौरान विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान की थी।

इसी श्रृंखला में श्री भाटी द्वारा संकट की इस घड़ी में यथा शक्ति चिकित्सा उपकरण, दवाइयां एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाकर मानव सेवा में अपना अमूल्य सहयोग देने की अपील की गई है, जिससे आमजन का जीवन बचाया जा सके। उन्होंने कोविड प्रबंधन के लिए इन संस्थानों के परिसरों के उपयोग की अनमुति सरकार, स्थानीय प्रशासन या चिकित्सा विभाग को देने तथा कोविड महामारी विरूद्ध जनचेतना के लिए आनलाइन वेबिनार, संगोष्ठियां और वर्कशाॅप आदि आयोजित करने का आह्वान भी किया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...