कोविड गाइडलाइन की अवहेलना पर खण्डेलवाल मिष्ठान भण्डार एवं नेचर रेस्टोरेंट आगामी आदेशों तक सीज

कोविड गाइडलाइन की अवहेलना पर खण्डेलवाल मिष्ठान भण्डार एवं नेचर रेस्टोरेंट आगामी आदेशों तक सीज

बीकानेर@जागरूक जनता। कोविड गाइडलाइन की अवहेलना पाए जाने पर श्रीखण्डेलवाल मिष्ठान भण्डार एवं नेचर रेस्टोरेंट को आगामी आदेशों तक सीज किया गया है। सदर थाना क्षेत्र की एरिया मजिस्ट्रेट तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक शारदा चैधरी ने बताया कि जोइंट इन्फोर्समेंट टीम द्वारा गुरुवार को किए गए औचक निरीक्षण के दौरान श्री खण्डेलवाल मिष्ठान भण्डार पर होम डिलीवरी करने वालों के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे, जिनमें से कुछ लोगों ने मास्क भी नहीं लगा रखा था। इस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रतिष्ठान को आगामी आदेशों तक सीज कर दिया गया है। इसी प्रकार सादुलगंज स्थित नेचर रेस्टोरेंट में भी गाईडलाइन की अवहेलना पाई गई और इसे भी सीज कर दिया गया। इस दौरान वृृत्ताधिकारी (सदर) पवन भदौरिया भी साथ रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...