कोविड केयर सेंटर को कोरोना राहत कोष संस्था ने लिया गोद

कोविड केयर सेंटर को कोरोना राहत कोष संस्था ने लिया गोद

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला चिकित्सालय स्थित कोविड केयर सेंटर को कोरोना राहत कोष संस्था द्वारा गोद लिया गया है। संस्थापक महेन्द्र कल्ला ने बताया कि कोरोना राहत कोष संस्था द्वारा चिकित्सालय को ऑक्सीजन के 25 डी-टाइप सिलेण्डर (रेगुलेटर, कीज विद फेस मास्क), आॅक्सीजन कनेक्टर, पल्स आॅक्सीमीटर, थर्मोस्केनेर, एन-95 मास्क, पीपीई किट, एयर कंडीशनर सहित शुद्ध व ताजा खाने, चाय नाश्ते तथा पेयजल की बोतलों की व्यवस्था की गई है। महेश जोशी ने बताया कि इस दौरान रमेश कुमार अग्रवाल, हेमचंद पुरोहित, उपेन्द्र शर्मा, सुरेश व्यास, विक्कसी चढ्ढा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुकुमार कश्यप, डाॅ. सीएल सोनी तथा अमित वशिष्ठ मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related