हरियाणा की देबस्मिता बनीं फेमिना मिस इंडिया हरियाणा 2026, अब राष्ट्रीय मंच पर दिखेगा जलवा

  • अजमेर की परवरिश, हरियाणा की पहचान: देबस्मिता ने जीता मिस इंडिया हरियाणा का ताज
  • आर्मी मेरिट लिस्ट से मिस इंडिया मंच तक – देबस्मिता की प्रेरणादायक जीत

मुंबई। मेहनत, आत्मविश्वास और बहुआयामी व्यक्तित्व की मिसाल बनीं देबस्मिता ने 16 फरवरी 2026 को मुंबई में आयोजित भव्य ग्रैंड फिनाले में फेमिना मिस इंडिया हरियाणा 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ अब वे 61वें फेमिना मिस इंडिया राष्ट्रीय मंच पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी।

देशभर से आई प्रतिभागियों के बीच देबस्मिता ने कठिन चयन प्रक्रिया को पार करते हुए यह मुकाम हासिल किया। चयन का सफर नई दिल्ली में हुए दो दिवसीय स्क्रीनिंग राउंड से शुरू हुआ, जिसके बाद मुंबई में तीन दिन तक चले फाइनल चरण में प्रतिभागियों की सोच, व्यक्तित्व, मंच संचालन क्षमता और सामाजिक दृष्टि की गहन परीक्षा ली गई।

हरियाणा के सलावाहस गांव से जुड़ी देबस्मिता का बचपन राजस्थान के अजमेर में बीता। वे Mayo College Girls’ School की पूर्व छात्रा हैं, जहाँ उन्होंने खेल और नेतृत्व दोनों में अपनी छाप छोड़ी। आगे की पढ़ाई उन्होंने Mount Carmel College से की और वर्तमान में वे क्राइस्ट यूनिवर्सिटी से ‘सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ में मास्टर डिग्री और साथ ही एन्थ्रोपोलॉजी (विज्ञान) की पढ़ाई कर रही हैं।
सौंदर्य प्रतियोगिता के मंच तक पहुंचने का उनका सफर केवल ग्लैमर तक सीमित नहीं है। देबस्मिता ने भारतीय सेना की चयन प्रक्रिया के तहत UPSC स्तर की परीक्षा और सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (SSB) को भी सफलतापूर्वक पार कर मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया है। यह उपलब्धि उन्हें अन्य प्रतिभागियों से अलग पहचान देती है।

मॉडलिंग और सिनेमा की दुनिया में भी वे तेजी से उभरता चेहरा हैं। वे कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं और कन्नड़ फिल्म ब्लडी बाबू में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़कर उन्होंने बेंगलुरु में जल-विषाक्तता पर रिसर्च और परित्यक्त बच्चों के पुनर्वास जैसे कार्यों में भी योगदान दिया है।

अपनी इस ऐतिहासिक जीत के बाद देबस्मिता ने कहा कि यह ताज उनके लिए सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह मंच उन्हें समाज के लिए सार्थक कार्य करने और अपने सपनों को नई दिशा देने का अवसर देगा।
अब देबस्मिता की नजरें राष्ट्रीय मंच पर हैं, जहां वे हरियाणा की संस्कृति, आत्मविश्वास और नई सोच का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी।

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...