हंगामा: BJP विधायक Gopal शर्मा ने माफी मांगी, विधानसभा में आई थी डोटासरा से हाथापाई की नौबत

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार (17 फरवरी) को खूब हंगामा देखने को मिला. जब हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने गाय को राज्य माता दर्ज देने को लेकर सवाल किया था. जबकि सरकार की ओर से ही कहा गया कि इस पर कोई विचार नहीं है. लेकिन जब इस पर विपक्ष हमलावर हो गया तो वहीं जब मामला हिंगोनिया गौशाला का मुद्दा पर आया तो विधायक गोपाल शर्मा तक सूई पहुंची तो वह आगबबूला हो गए और सदन में कहा कि अगर इसमें मेरा कोई आदमी शामिल निकला तो मैं विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दूंगा.

लेकिन मामला तब और भी ज्यादा बढ़ गया जब कार्यवाही स्थगित होने के बाद गोपाल शर्मा सदन की मर्यादा भूलकर सीधे विपक्ष की बेंचों की तरफ जा पहुंचे. वहां उनकी पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और अशोक चांदना से तीखी बहस शुरू हो गई. बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों तरफ से हाथ चलने ही वाले थे कि तभी संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और अन्य विधायकों ने बीच-बचाव किया. वहीं विधायक गोपाल शर्मा को लॉबी में ले जाया गया तो मामला शांत हुआ.

इस पूरे मामले में बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने अपनी हरकत को लेकर माफी मांगी है. गोपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांगा और कहा कि मैंने सदन में आवेश में आकर मर्यादा भूल बैठा, जिसका मुझे आजीवन खेद रहेगा.

वहीं इस घटनाक्रम के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ‘विधानसभा में हुआ घटनाक्रम निंदनीय है. सरकार गौ हत्या के मामलों में ढिलाई बरत रही है. भाजपा के विधायक गौ हत्या करने वालों को छुड़वा रहे हैं. उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाना चाहिए.’

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 20 May 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 13 May 2026

Jagruk Janta 13 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

देर रात तक छलक रहे जाम, सिरोही आबकारी विभाग मौन

सियावा शराब ठेके पर नियमों की खुली धज्जियाँ, ग्रामीणों...