गोपुत्र मानस Sanjay मिश्र ने गोमाता को राष्ट्रमाता हिन्दू राष्ट्र सनातन धर्म बोर्ड गठन एवं गोचर ओरण भूमि बचाने का दिलाया अखण्ड संकल्प एवं सरकार से किया आह्वान

जयपुर. गौमाता सेवक समिति परिवार एवं सभी गौसेवकों गौभक्तों एवं सेंकड़ों श्रृद्धालुओं ने फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष भोमवती अमावस्या सुर्य ग्रहण पर 57 वां गौसेवा महोत्सव श्री श्याम गौसेवा गौरक्षा दल गौधाम (गौशाला) यंहा दुर्घटनाग्रस्त गौमाताओं का उपचार किया जाता है श्री करणी पथ बैनाड़ रोड़ जयपुर में सेंकड़ों गौभक्तों, वेदलक्षणा गौमाताओं के साथ अपार हर्षोल्लास एवं भाव-विभोर होकर संकीर्तन करते हुए फागोत्सव मनाया गया।

शुरुआत में गोपूत्र ज्योतिर्विद मानस संजय मिश्र: ने सूर्य देव की साक्षी में भगवान् श्रीगणेश, श्रीराम दरबार, शिव परिवार, सर्व पितृ तर्पण अर्पण पूजन के साथ ही सर्व लोक कल्याणार्थ सुर्य ग्रहण पर आदित्य कवच अनुष्ठान में आहुतियां देकर गौमाता को राष्ट्रमाता, हिन्दू राष्ट्र, सनातन धर्म बोर्ड घोषित करवाने का अखण्ड संकल्प दिलाकर गोमाता पूजन के साथ सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ एवं दिव्य गौमाता कृपा आरती के बाद श्री श्याम गौसेवा गौरक्षा दल गौधाम के संचालकों गौसेवकों का सम्मान दुपट्टा एवं गौधाम के नियमित गौसेवकों को वस्त्र एवं दक्षिणा प्रदान कर अभिनंदन सम्मान किया गया, इसके बाद में सभी गौसेवकों ने मिलकर गोमाता की पूजा एवं सेवा करके गुड़ केले व हरे चारे का भोग लगाकर गौशाला में वृक्षारोपण, कीड़ीनगरा, पेड़ों पर पंछियों के लिए पानी के परिंडे व दाना पात्र लगायें इस अवसर पर गोपूत्र मानस संजय मिश्र: एवं कमल प्रजापत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गोसेवकों एवं श्रद्धालुओं को गोमाता को राष्ट्रमाता देश को हिन्दू राष्ट्र एवं सनातन धर्म बोर्ड गठन के लिए संकल्प दिलाकर शासन प्रशासन से गौरक्षा की मांग की।

इस अवसर पर गोपुत्र ज्योतिर्विद मानस संजय मिश्र ने उपस्थित सभी गोसेवकों को राष्ट्र रक्षा, गोरक्षा, कन्या शिक्षा रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण प्रदुषण मुक्त जीवन के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का अखण्ड संकल्प दिलाया साथ ही गोचर ओरण भूमि बचाने के लिए सरकार से आव्हान किया एवं गोभक्त जगदीश मोदी ने गोमाता को राज्यमाता घोषित करने की राज्य सरकार से मांग की,
गौमाता सेवक समिति परिवार की तरफ से श्री श्याम गौसेवा गौरक्षा दल गौधाम (गौशाला) को 21 मण सुखा चारा, 501 पुली हरा चारा, पौष्टिक आहार, गुड़ के कार्टून, चार तगारी दो फावड़े, 11 पेड़ वृक्षारोपण के लिए, पंछीयो के लिए 11 दाना पात्र एवं परिण्डे, कीड़ी नगरा एवं दुर्घटनाग्रस्त एवं बीमार गौमाताओं के उपचार एवं गौधाम के विकास के लिए 11 हजार रूपए का चैक गौधाम संचालक अभय सिंह डेगाना को प्रदान किया साथ ही समापन पर सामुहिक गुड़ चना केला प्रसाद वितरण किया गया, इस अवसर पर गोसेवक सतीश शर्मा, कमल, श्याम, विनोद, रामलाल, महेन्द्र, बजरंग, भंवरलाल प्रजापत, अर्जुन सोनी,, गोसेविका श्रीमती धापु देवी एवं सुन्दर देवी एवं समस्त करणी पथ खोरा बावड़ी निवासी गणमान्य लोग उपस्थित थे साधुवाद जय गोमाता जय गोपाल!

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...