कलक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर Dr. जितेन्द्र कुमार सोनी ने किया झंडारोहण

उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

जयपुर। जयपुर में गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, उमंग और उल्लास से मनाया गया। सोमवार को जयपुर जिला कलक्ट्रेट परिसर में कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुलिस की सलामी टुकड़ी ने कलक्टर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

जिला कलेक्टर ने समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 60 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। जिला कलक्टर ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी एवं मिठाई भी वितरित की।

संभागीय आयुक्त कार्यालय में संभागीय आयुक्त ने किया झंडारोहण सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर संभागीय आयुक्त श्रीमती पूनम ने संभागीय आयुक्त कार्यालय में झण्डारोहण किया। इसके बाद उन्होंने सलामी गार्ड का निरीक्षण किया। संभागीय आयुक्त महोदया ने अतिथियों से मुलाकात की और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) श्रीमती विनिता सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) श्री युगान्तर शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) श्री मुकेश मुण्ड, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) श्री आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) मेघराज मीणा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् शेर सिंह लुहाडिया जिला रसद अधिकारी संघमीत्रा बड़ाया उपखण्ड अधिकारी राजेश जाखड सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...