देवनानी ने देश हित में कार्य करने के लिए कर्मचारियों का किया आव्हान, कहा शपथ लेना सरल मगर इसको निभाना कठिन

अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने राज्य कर्मचारियों का आव्हान किया है कि वे ईमानदारी व निष्ठा और संवेदनशीलता से कार्य कर राज्य सरकार के जनहितकारी सकल्पों को पूरा करने में सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारीगण समय पर आए, समय पर जाए और जनहित के कार्य कर राजस्थान की माटी को यश दिलाएं।

विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी गुरुवार को यहा जयपुर कलेक्ट्रेट में नव निर्वाचित राजस्‍व मंत्रालयिक संघ की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। श्री देवनानी ने सभी कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कर्म और भाग्य हमारे जीवनरुपी लॉकर की दो चाबियां है। राज्य हित में राजकीय कार्यों का ईमानदारी व निष्ठा से सम्पादन आवश्यक है।

श्री देवनानी ने कहा कि राज्य कर्मचारीगण को राजकीय कार्यों में ऐसा वातावरण बनाया जाना आवश्यक है जिससे आमजन के सभी कार्य आसानी से हो सके और कोई भी जन निराश होकर न जाए। उन्होंने कहा कि हमारी सोच सकारात्मक होनी चाहिए और जनता की समस्याओं का हल किया जाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। श्री देवनानी ने कहा कि कर्मचारीगण नई तकनीक सीखने के लिए सदैव तत्पर रहें और नवाचारों और रचनात्मक सोच के साथ राजकीय कार्यों को सम्पादित करें।

श्री देवनानी ने कहा कि लोकतन्त्र में लोक और तंत्र दोनों महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोक अर्थात जन की सेवा के लिए तंत्र अर्थात शासन का सशक्त होना आवश्यक है। कर्मचारी लोकतंत्र के हिस्से है, उन्हें निष्ठा से कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा।

इस मौके पर सांसद श्री राव राजेन्द्र सिंह, विधायक श्री गोपाल शर्मा, जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी और राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार शर्मा सहित पदाधिकारीगण और कर्मचारीगण मौजूद थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...