‘फ्रेंड्स ऑफ राजसखी‘ सोशल मीडिया इन्फलुएंसर्स वर्कशॉप का आयोजन

राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल सेन्टर मे ‘फ्रेंड्स ऑफ राजसखी‘ सोशल मीडिया इन्फलुएंसर्स वर्कशॉप का आयोजन शासन सचिव ग्रामीण विकास एवं राज्य मिशन निदेशक, राजीविका श्री आशुतोष ए.टी. पेडणेकर की अध्यक्षता में किया गया।

जयपुर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल सेन्टर मे ‘फ्रेंड्स ऑफ राजसखी‘ सोशल मीडिया इन्फलुएंसर्स वर्कशॉप का आयोजन शासन सचिव ग्रामीण विकास एवं राज्य मिशन निदेशक, राजीविका श्री आशुतोष ए.टी. पेडणेकर की अध्यक्षता में किया गया।
सोशल मीडिया इन्फलुएंसर मीट में प्रदेश से लगभग 160 इन्फलुएंसर्स ने भाग लिया। राज्य मिशन निदेशक, राजीविका द्वारा बताया गया कि राजसखी एवं सोशल मीडिया के समन्वय से समाज सेवा के लिए महिला सशक्तिकरण को एक नया मंच प्रदान किया जा सकता हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से राज सखी और राजीविका का नाम प्रत्येक गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

उन्होने बताया कि राजसखी की महिलाएं एक वर्ष में लगभग 15 हजार करोड़ के उत्तम क्वालिटी के उत्पाद बनाती हैं। उन्होने इन्फलुएंसर्स से कहा कि वे अपनी सक्रियता से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बदलाव ला सकते हैं। उन्होने इन्फलुएंसर्स को राजीविका केे प्रचार-प्रसार के लिए विभाग द्वारा हर संभव सहयोग किए जाने का आश्वासन दिया। राजस्थान के सभी जिलों से आये इन्फलुएंसर्स ने राजीविका के प्रचार-प्रसार हेतु बढ़ चढकर सहभागिता निभाने एवं राजसखी उत्पादों का सोशल मीडिया पर नियमित रूप से प्रचार-प्रसार करने का आश्वासन दिया।
वर्कशॉप में परियोजना निदेशक प्रशासन अजय कुमार आर्य, राज्य परियोजना प्रबंधक (प्रशासन) श्रीमती मीना नीरू तुलसीराम एवं राजीविका सोशल मीडिया टीम प्रभारी श्रीमती नीरू नरूका सहित राजीविका के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...