Nikay Chunav 2026: BJP प्रत्याशियों की सूची जारी, 5 सीटों पर अभी भी पेंच फंसा, 8 मुस्लिम चेहरों को टिकट

बीजेपी ने जयपुर नगर निगम के सभी वार्डों में प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी. आज नामांकन का अंतिम दिन है.

जयपुर : प्रदेश में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. निगम चुनाव जयपुर में BJP प्रत्याशियों की सूची सामने आ गई है. हालांकि 150 में 5 वार्ड ऐसे हैं जहां पर पेंच फंसा हुआ हुआ है. जिसमे वार्ड 68, 79, 85, 102 और 132 के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बाकी है. निगम चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है. पार्टी ने 150 वार्डों में 8 मुस्लिम चेहरों को टिकट देकर अल्पसंख्यक समाज के बीच अपनी राजनीतिक पहुंच बढ़ाने का संकेत दिया है. करीब 5.3 प्रतिशत टिकट मुस्लिम प्रत्याशियों को दिए गए हैं. भाजपा की यह रणनीति निकाय चुनाव में सामाजिक समीकरणों को साधने के साथ-साथ कांग्रेस के परंपरागत अल्पसंख्यक समर्थन आधार को चुनौती देने के तौर पर देखी जा रही है.

जयपुर नगर निगम के प्रत्याशियों को लेकर रविवार देर रात तक रायशुमारी का दौर चला. राजधानी के वार्डों में टिकट वितरण को लेकर पार्टी ने स्थानीय संगठन और वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक लिया. इसके बाद नामों को अंतिम रूप देकर प्रत्याशियो को देर रात से फोन कर टिकट मिलने की सूचना दी गई. 31 अगस्त यानी आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है.

नाराजगी और बगावत के चलते बनी रणनीति

प्रत्याशियों की अधिकृत सूची सार्वजनिक होने के बाद संभावित नाराजगी, विरोध और बगावत को देखते हुए भाजपा ने यह तरीका अपनाया है. टिकट नहीं मिलने वाले दावेदारों और उनके समर्थकों की नाराजगी को पार्टी कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन या विरोध का रूप लेने से रोकना भी इस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पिछले दिनों लगातार तीन दिन तक संभागवार बैठकें चली थीं. इनमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार के साथ दिल्ली से आए पार्टी नेताओं ने भी हिस्सा लिया. प्रत्येक निकाय में जिताऊ चेहरे, स्थानीय समीकरण, संगठन के प्रति सक्रियता और सामाजिक प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दों पर मंथन किया गया.

आज नामांकन का अंतिम दिन

नगरीय निकाय चुनाव के तहत 31 अगस्त यानी आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है. समय बेहद कम होने के कारण पार्टी ने सभी प्रत्याशियों को बिना वक्त गंवाए सीधे नामांकन केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया है. प्रक्रिया में कोई तकनीकी या कानूनी अड़चन न आए, इसके लिए भाजपा ने करीब 150 लीगल एडवाइजर्स (कानूनी सलाहकारों) की एक मजबूत टीम तैनात की है. यह कानूनी टीम प्रत्याशियों के हलफनामे, दस्तावेज जांच और पर्चा भरने में मौके पर ही मदद कर रही है.

सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश

चुनाव में भाजपा की ओर से मुस्लिम चेहरों को जगह देना पार्टी की व्यापक सामाजिक पहुंच की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. पार्टी जहां हिंदू वोटों के अपने मजबूत आधार को बरकरार रखने की कोशिश करेगी, वहीं मुस्लिम समाज में भी ऐसे स्थानीय चेहरों को आगे बढ़ाने का प्रयास दिखाई दे रहा है, जिनकी अपने-अपने वार्ड में पकड़ हो. खास बात यह है कि भाजपा ने इन चेहरों को अलग-अलग वार्डों में उतारा है. भाजपा ने वार्ड 19 से शहनवाज अंसारी को मैदान में उतारा है. यह सीट सामान्य श्रेणी की होने के बावजूद मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट देना पार्टी के राजनीतिक संदेश को और महत्वपूर्ण बनाता है. इसके अलावा वार्ड 109 से जाकिर खान कायमखानी, वार्ड 113 से फरीदुद्दीन ‘जैकी’, वार्ड 117 से शब्बो जहां, वार्ड 128 से माजिद पठान, वार्ड 136 से मिजाना मिर्जा, वार्ड 137 से रहीस मंसूरी और वार्ड 146 से अफसाना को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है.

कांग्रेस के परंपरागत आधार को चुनौती देने का दांव : राजनीतिक तौर पर भाजपा के इस कदम को कांग्रेस के परंपरागत अल्पसंख्यक वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है, हालांकि टिकट मिलने के बाद इन प्रत्याशियों के सामने चुनौती भाजपा के परंपरागत वोटरों के साथ-साथ अपने समुदाय में भी समर्थन जुटाने की होगी. भाजपा के सामने अब प्रत्याशियों को संगठन के मजबूत बूथ नेटवर्क से जोड़कर चुनावी मैदान में उतारने की चुनौती है. वहीं इन आठ सीटों पर पार्टी की कोशिश रहेगी कि स्थानीय सामाजिक समीकरणों को भाजपा के पक्ष में मोड़ा जाए.

किस वार्ड से किसे मिला भाजपा का टिकट :-

वार्ड 1 — श्रवण बोहरा
वार्ड 2 — हनुमान प्रसाद सैनी
वार्ड 3 — भवानी शंकर शर्मा
वार्ड 4 — पिंकी देवी शर्मा
वार्ड 5 — नरेंद्र सिंह शेखावत
वार्ड 6 — स्नेहलता साबू
वार्ड 7 — पूजा
वार्ड 8 — सुमन अग्रवाल
वार्ड 9 — मंजू अग्रवाल
वार्ड 10 — पलक यादव
वार्ड 11 — शैलेन्द्र शर्मा
वार्ड 12 — राजेंद्र सैनी
वार्ड 13 — दीपक शर्मा ‘खांडल’
वार्ड 14 — दिग्विजय सिंह
वार्ड 15 — विक्रम सिंह रूंडल
वार्ड 16 — महेश कुमार सिंघी
वार्ड 17 — सुमेर सिंह जोधा
वार्ड 18 — नीरज कुमावत
वार्ड 19 — शहनवाज अंसारी
वार्ड 20 — डॉ. उदिता सिंह चौहान
वार्ड 21 — अजय सिंह चौहान
वार्ड 22 — वीरेंद्र सिंह
वार्ड 23 — विकास बारेट
वार्ड 24 — आनंद खेड़ी
वार्ड 25 — चंचल कंवर
वार्ड 26 — श्रवणी देवी
वार्ड 27 — शंकर लाल यादव
वार्ड 28 — शक्ति सिंह मानपुरा
वार्ड 29 — महादेव बागड़ा
वार्ड 30 — युवराज सिंह राठौड़
वार्ड 31 — विजय अग्रवाल
वार्ड 32 — श्वेता सुरोलिया
वार्ड 33 — सीमा यादव
वार्ड 34 — पीयूष किराड़ू
वार्ड 35 — विमल कटियार
वार्ड 36 — गजेंद्र सिंह शेखावत
वार्ड 37 — कमल किशोर काला
वार्ड 38 — गणेश नारायण जाट
वार्ड 39 — भंवर लाल लील
वार्ड 40 — नीरज कुमार गर्ग
वार्ड 41 — दया सिंह धाकड़
वार्ड 42 — अशोक रावतानी
वार्ड 43 — शैलेन्द्र भार्गव
वार्ड 44 — नवीन भंडारी
वार्ड 45 — जसवंत बैरवा
वार्ड 46 — शिवकांता पांडे
वार्ड 47 — दीपा नाथावत
वार्ड 48 — सिद्धार्थ तोंदवाल
वार्ड 49 — मुकेश शर्मा ‘काका’
वार्ड 50 — प्रह्लाद चावला
वार्ड 51 — महेंद्र कुमार छीपा
वार्ड 52 — पूर्ण चंद माली
वार्ड 53 — सतीश कुमार
वार्ड 54 — कमल किशोर शर्मा
वार्ड 55 — रिंकू उमरवाल
वार्ड 56 — रेखा सैनी
वार्ड 57 — गिर्राज शर्मा
वार्ड 58 — सरोज वर्मा
वार्ड 59 — बबली वर्मा
वार्ड 60 — गिरिराज प्रसाद मीणा
वार्ड 61 — रामलाल मीणा
वार्ड 62 — रामावतार शर्मा
वार्ड 63 — अजय टेपण
वार्ड 64 — सुरेश मीणा
वार्ड 65 — मुकेश कुमार राणा
वार्ड 66 — नारायण लाल नैनावत
वार्ड 67 — अरुण शर्मा
वार्ड 69 — पूनम चोयल
वार्ड 70 — सुशीला देवी
वार्ड 71 — निशा गौड़
वार्ड 72 — गट्टू
वार्ड 73 — जयश्री गर्ग
वार्ड 74 — रामपाल जैन ‘अग्रवाल’
वार्ड 75 — पूजा सन्मुखानी
वार्ड 76 — पुनीत कर्णावट
वार्ड 77 — प्रेम कुमार जैन ‘क्षेत्रपाल’
वार्ड 78 — श्याम सुंदर शर्मा
वार्ड 80 — दलजीत कौर
वार्ड 81 — ब्रह्म कुमार सैनी
वार्ड 82 — ममता यादव
वार्ड 83 — नटवर लाल कुमावत
वार्ड 84 — हेमराज खींची
वार्ड 86 — उषा टाटीवाल
वार्ड 87 — प्रतिभा शर्मा
वार्ड 88 — शशि कुमारी मिश्रा
वार्ड 89 — भवानी सिंह राजावत
वार्ड 90 — सरोज कंवर
वार्ड 91 — विनोद यादव
वार्ड 92 — शीला शर्मा
वार्ड 93 — मुकेश जैन
वार्ड 94 — सुनीता मेहरा
वार्ड 95 — अमित चोपड़ा
वार्ड 96 — अमित सारवान
वार्ड 97 — शशि प्रकाश शर्मा
वार्ड 98 — सुभाष सिंघी
वार्ड 99 — मनीष पारीक
वार्ड 100 — कविता शर्मा
वार्ड 101 — रवि शंकर शर्मा
वार्ड 103 — मनोज चावड़िया
वार्ड 104 — ज्ञानचंद खंडेलवाल
वार्ड 105 — राजवीर सिंह गोदिवाल
वार्ड 106 — चंद्रप्रकाश नामा
वार्ड 107 — अनुराधा माहेश्वरी
वार्ड 108 — मीनाक्षी पारीक
वार्ड 109 — जाकिर खान कायमखानी
वार्ड 110 — ज्योति खंडेलवाल
वार्ड 111 — संजय जायसवाल
वार्ड 112 — सुनील कोठारी
वार्ड 113 — फरीदुद्दीन ‘जैकी’
वार्ड 114 — नवीन शर्मा
वार्ड 115 — सूरत घोड़वाल
वार्ड 116 — लक्ष्मी देवी कोली
वार्ड 117 — शब्बो जहां
वार्ड 118 — विकास कोठारी
वार्ड 119 — यश राणावत
वार्ड 120 — श्याम सुंदर सैनी
वार्ड 121 — नीरज अग्रवाल
वार्ड 122 — घनश्याम चंदलानी
वार्ड 123 — पूनम मेहता
वार्ड 124 — मनभरी देवी
वार्ड 125 — लक्ष्मी देवी उज्जैनिया
वार्ड 126 — रीमा उमरवाल
वार्ड 127 — आलोक खंडेलवाल
वार्ड 128 — माजिद पठान
वार्ड 129 — निखिल बंसवाल
वार्ड 130 — सूरज कुमार शर्मा
वार्ड 131 — कैलाश चंद्र मीणा
वार्ड 133 — सीमा पारीक
वार्ड 134 — प्रकाश सैनी
वार्ड 135 — विमल कुमार अग्रवाल
वार्ड 136 — मिजाना मिर्जा
वार्ड 137 — रहीस मंसूरी
वार्ड 138 — ममता
वार्ड 139 — रेनू खंडेलवाल
वार्ड 140 — रामकिशन शर्मा
वार्ड 141 — सतीश कुमार शर्मा ‘एडवोकेट’
वार्ड 142 — मंजू महावर
वार्ड 143 — निधि सैनी
वार्ड 144 — आशीष साहू
वार्ड 145 — वंदना जोशी
वार्ड 146 — अफसाना
वार्ड 147 — राजवीर सिंह
वार्ड 148 — मीनू सैनी
वार्ड 149 — सीनू पारीक
वार्ड 150 — शालू मीणा

रिएक्ट करें
♥️  👍 👎 😊 🌸      

https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

निकाय चुनाव 2026 : योजनाओं के दम पर वोटर्स साधेगी BJP, प्रचार के लिए जयपुर से निकले रथ

25 लोकसभा क्षेत्रों में जाएंगे भाजपा के प्रचार रथ....

देश के 12 राज्यों में अगस्त में 58% तक कम बारिश, 20 साल में देश पर सबसे बड़ा मॉनसूनी संकट

तीन सितंबर तक मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड और हिमाचल...

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...