गंगाशहर में पानी की कुंडी साफ करने उतरे दो युवकों की मौत,पुलिस मौके पर

गंगाशहर में पानी की कुंडी साफ करने उतरे दो युवकों की मौत,पुलिस मौके पर

बीकानेर@जागरूक जनता। पानी की कुंडी साफ करने उतरे दो मजदूर युवकों की मौत होने की घटना सामने आई है। घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र के चोरड़िया चौक की अब से कुछ देर पहले की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार चौरड़िया स्थित इंद्रचंद छल्लाणी के घर की पानी की कुंडी साफ करने दो मजदूर आए थे। कुंडी के अंदर ही करंट आने से दोनों की मौत हो गई। संभवतया मोटर का कनेक्शन किसी तरह चालू रह गया होगा। ख़बर लिखने तक पुलिस मौके पर थी। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे थे। एक साथ दो युवकों की मौत के सामाचार के बाद घटनास्थल पर लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414