बीकानेर: नहर में गिरे युवक की मौत, गोताखोरों की मदद से 24 घण्टे बाद मिला युवक का शव,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बीकानेर: नहर में गिरे युवक की मौत, गोताखोरों की मदद से 24 घण्टे बाद मिला युवक का शव,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बीकानेर। बुधवार दोपहर घर से गायब हुए युवक के कपड़े इंदिरा गांधी नहर के पास मिलने के बाद गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया जिसके बाद उसके शव को 24 घण्टे बाद आज निकाला गया है। तलाशी अभियान अब समाप्त हो गया है।मिली जानकारी के अनुसार महाजन में रहने वाले अशोक देरासरी बुधवार दोपहर से ही गायब था। इधर-उधर पता लगाने पर उसके कपड़े इंदिरा गांधी नहर के पास मिले थे। इस पर नहर में तलाशी शुरू की गई। कल देर शाम तक नहर में तलाश हुई लेकिन वो नहीं मिला।

आखिर 24 घण्टे की खोजबीन के बाद गोताखोरों को सफलता हाथ लगी और कंवरसेन लिफ्ट से अशोक का शव बरामद हो गया। अभी तय नहीं हो पाया है कि अशोक वहां नहाने नहर में उतरा था या फिर सुसाइड करने के लिए। अशोक खुद का काम करता था और आर्थिक रूप से कोई खास परेशानी नहीं थी।किसी तरह के डिप्रेशन या परेशानी का मसला भी सामने नहीं आ रहा है। ऐसे में इस तरह नहर में कूदने का कारण पता नहीं चल रहा। उधर, पुलिस ने फिलहाल उसका शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ की है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...