बीकानेर : भाजपा जिलाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देकर की 50 लाख की डिमांड, दो आरोपी चढ़े हत्थे

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले में इन दिनों अपराधी पुलिस से बैखोफ होते नजर आ रहे है। जंहा रंगदारी व हनीट्रैप के मामले लगातार सामने आ रहे है। बीते दिनों तो हद ही हो गई जिसमें अपराधियों ने राजस्थान सरकार के मंत्री खाजूवाला विधायक गोविंद राम मेघवाल से फिरौती की मांग कर डाली, हालांकि पुलिस ने इसमे तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई भी की है। लेकिन इसके बाद भी मामलों में कमी नही आई है। अभी बुधवार को जिले के खाजूवाला प्रधान प्रतिनिधि से भी रंगदारी मांगने की धमकी दी गई थी। और इसके ठीक एक दिन बाद देहात भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की मांग करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में गुरुवार रात को शहर के बीछवाल थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह है घटना
बीजेपी नेता ने दो अज्ञात युवको के खिलाफ हनी ट्रेप का प्रयास करने और एडिटेड वीडियो के स्क्रीन शॉट के सहारे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है । नेता ने पुलिस को बताया कि दोनो अज्ञात आरोपी युवक गत 6 फरवरी को उसके घर आये और राजनेतिक व्यक्तित्व होने के कारण दोनों आरोपियों को घर के ड्राइंग रूम में बैठाया गया ।

बाद में मुलाकात के दौरान दोनों युवकों ने उन्हें धमकी दी कि उन्हें झूठे रेप के मुकदमे में फंसा कर उनका राजनीतिक करियर खत्म कर देंगे । आरोपियों ने फोन पर किसी व्यक्ति से बात भी करवाई ओर अपने मोबाइल में किसी लड़की के साथ एडिट किये हुवा स्क्रीन शॉट भी उसे दिखाते हुए 50 लाख रुपये देने की मांग की । इस पर नेता ने उन्हें हनी ट्रेप करने का प्रयास करने की बात कही तो आरोपियों ने खुद का व्यवसाय यही बताया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वहां से चले गए ।

पीड़ित नेता के अनुसार आरोपी तभी से लगातार व्हाट्सएप कॉल पर उन्हें धमका रहे हैं और 50 लाख रुपये देने की मांग पर रेप के झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कह कर प्रताड़ित कर रहे हैं ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...