कांग्रेस का किसान विजय दिवस:मंत्रिमंडल फेरबदल पर गहलोत बोले- पता नहीं किसकी लॉटरी लगने वाली है, अजय माकन और आलाकमान ही जानता है

जयपुर। केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद कांग्रेस ने शनिवार को राजधानी जयपुर सहित जिलों में किसान विजय दिवस मनाया। जयपुर में सिविल लाइंस फाटक पर किसान विजय दिवस की सभा में मंत्रिमंडल फेरबदल का मुद्दा छाया रहा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा में कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बीच कहा कि जिस काम से अजय माकन आए हैं, वह भी करना है। पता नहीं क्या होगा। अजय माकन और आलाकमान ही जानता है, किसकी लॉटरी लगने वाली है? हम सभी को बेसब्री से इंतजार है। क्या होना है, हाईकमान और अजय माकन ही जानते हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह साफ संकेत ​दे दिया है कि प्रभारी अजय माकन मंत्रिमंडल फेरबदल करवाने ही जयपुर आए हैं। इससे पहले अजय माकन और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच लंबी चर्चा हुई है। सभा के बाद भी माकन गहलोत के साथ ही चले गए। अजय माकन और गहलोत के बीच आगे भी कई दौर की चर्चा होनी है। शपथ ग्रहण से पहले लगातार मंथन चलेगा। मंत्रिमंडल के अलावा संसदीय सचिव बनाने और बोर्ड, निगमों में नियुक्तियों को लेकर चर्चा होगी।

पायलट सभा में नहीं आए
किसान विजय दिवस की सभा में सचिन पायलट नहीं आए। सचिन पायलट दिल्ली से इस सभा के बाद ही जयपुर पहुंचे थे। सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी सहित कई नेता मौजूद रहे।

कल पीएम के लटके-झटके गायब थे- गहलोत
गहलोत ने कहा कि पीएम ने किसानों का मजाक उड़ाया, किसानों को आंदोलनजीवी कहा गया। कल पीएम के लटके-झटके गायब थे। उप चुनाव की हार से बीजेपी में घबराहट है। केंद्र ने कई राज्यों की सरकार गिराई, लेकिन राजस्थान में आपके आशीर्वाद से बची। हम मोदी कैबिनेट के लोगों को नहीं जानते। दो ही लोग मोदी, शाह देश में राज कर रहे हैं। अमित शाह का चाणक्यपन बंगाल में निकल गया। आरएसएस बैक डोर से राज करता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...