मंत्रिमंडल फेरबदल काउंटडाउन शुरू, पायलट से मिले हेमाराम, अजय माकन ने सीएम गहलोत से किया मंथन

गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल फेरबदल की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं। संभावना हैं कि कल शाम 4 बजे राजभवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक सूचना आनी बाकी हैं।

जयपुर। गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल फेरबदल की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं। संभावना हैं कि कल शाम 4 बजे राजभवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक सूचना आनी बाकी हैं। मंत्रिमंडल को लेकर लगभग सारी एक्सरसाइज हो चुकी हैं। आज सुबह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश प्रभारी अजय माकन के बीच मुख्यमंत्री आवास पर तकरीबन 1 घंटे तक बैठक चली। बैठक में मंत्रिमंडल पुनर्गठन में शामिल होने वाले संभावित नामों और मंत्रिमंडल से ड्रॉप होने वाले नामों को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद दोनों नेताओं की एक होटल में भी चर्चा हुई हैं। सीएम गहलोत ने मीडिया से कहा कि मन्त्री मंडल विस्तार कभी भी हो सकता है। कल भी हो सकता हैं। इससे पहले तीन मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, हरीश चौधरी और रघु शर्मा का इस्तीफा हो चुका है। शुक्रवार को तीनों मंत्रियों ने एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के तहत अपने इस्तीफे की पेशकश करते हुए कांग्रेस आलाकमान को पत्र लिखा था। तीनों मंत्रियों ने अपनी सरकारी गाड़ी भी स्टेट मोटर गैराज को भिजवा दी है।

हेमाराम मिले पायलट से— वहीं सचिन पायलट से आज उनके निवास पर वरिष्ठ विधायक हेमाराम चौधरी ने मुलाकात की और उनसे राजनीतिक चर्चा की। हेमाराम मंत्री बनने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं और वे पायलट गुट के साथ है। हेमाराम चौधरी ने मई में नाराजगी के चलते इस्तीफा भी दे दिया था, हालांकि वो इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414