बीकानेर : प्रशासन ने मास्क के लिए रोका तो मोटर साइकिल छोड़ भागे युवा

बीकानेर : प्रशासन ने मास्क के लिए रोका तो मोटर साइकिल छोड़ भागे युवा

बीकानेर@जागरूक जनता। कोविड एडवाइजरी की अवहेलना पर नगर निगम द्वारा कार्यवाही करते हुए 16 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
निगम उपायुक्त पंकज शर्मा ने बताया  कि कोविड प्रवर्तन दल द्वारा महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा के तहत गाइडलाइन की अनुपालना की निगरानी के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में पर्यवेक्षण किया गया। इस दौरान गाइडलाइन की पालना नहीं करने वाले चार संस्थानों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 7 हजार 500 रुपये की शास्ति वसूली गई। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी की पालना नहीं करने वालों, मास्क नहीं लगाने वाले 65 लोगों के खिलाफ 8 हजार 500 रुपये जुर्माना लगाया गया।
मास्क के लिए रोका तो मोटर साइकिल छोड़ भागे युवा
चौखूंटी पुलिया क्षेत्र में एक मोटर साइकिल पर बिना मास्क घूम रहे तीन युवाओं को रोका तो तीनों मोटर साइकिल छोड़ कर भाग गए। नगर निगम आयुक्त एएच गौरी ने बताया कि आरजे 07, सीएस 7486 नंबर मोटरसाइकिल पर तीन युवा बिना मास्क घूम रहे थे। जब उन्हें रोका तो तीनों मोटर साइकिल वहीं छोड़ गए। यातायात पुलिस द्वारा मोटर साइकिल जब्त कर ली गई है।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...