उखड़ती हुई सांसों को बचाने आगे आये महावीर, ट्रस्ट के सिलेंडर रिफिल करवाने को लेकर सरकार को लिखा पत्र

उखड़ती हुई सांसों को बचाने आगे आये महावीर, ट्रस्ट के सिलेंडर रिफिल करवाने को लेकर सरकार को लिखा पत्र

बीकानेर@जागरूक जनता। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने सीएम अशोक गहलोत, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, जिला प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्य सचिव निरंजन आर्य तथा प्रमुख सचिव कुलदीप रांका को पत्र प्रेषित कर ऑक्सीजन सिलेण्डर रिफिल करवाने का आग्रह किया है। पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि जिले की जनता कोरोना महामारी से त्रस्त है, ऑक्सीजन की कमी से तड़प रही है। रांका ने बताया कि जन कल्याणकारी उदे्श्यों की पूर्ति हेतु गठित किये गये रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से कोरोना महामारी के प्रथम चरण के समय से कोरोना मरीजों की सेवा में जुटे हैं तथा 10 नवम्बर 2020 को बीकानेर के प्रथम निजी ऑक्सीजन बैंक की स्थापना की गई जिसमें सिलेण्डरों की संख्या 500 है। ट्रस्ट के माध्यम से सक्षम जरूरतमन्दों को मात्र 250/- रूपये में तथा ऐसे जरूरतमन्द व्यक्ति जो राशि देने में सक्षम नहीं है उनको नि:शुल्क ऑक्सीजन सिलेण्डर उपलब्ध करवाये जा रहे हंै, लेकिन वर्तमान में ट्रस्ट के ऑक्सीजन सिलेण्डर की रिफिलिंग नहीं किए जा रहे हंै जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि वर्तमान में अभी भी पोस्ट कोविड कोरोना मरीज अपने घरों में आइसोलेट होकर घर पर ही अपना इलाज करवा रहे हैं, उनको ऑक्सीजन की अत्यधिक आवश्यकता होती है, परन्तु ऑक्सीजन की आपूर्ति ना होने के कारण उनकी सांसें साथ छोडऩे लगी है। यदि ट्रस्ट को सिलेण्डर रिफिल करवाने के आदेश जारी किए जाएं तो जनता को राहत मिलेगी।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...